मास्को। यूक्रेन जंग में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव चाणक्य की भूमिका निभा रहे हैं। लावरोव के बारे में खुलासा हुआ है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड और एक कॉलगर्ल के साथ जापान के आधिकारिक दौरे पर गए थे। बताया जा रहा है कि रूसी विदेश मंत्री के साथ नजर आ रही यह कॉलगर्ल स्ट्रिप क्लब की मालकिन है। इस महिला का नाम इकतेरिना लोबानोवा है। वह अपनी न्यूड तस्वीरों के लिए भी जानी जाती हैं।
लावरोव की एक तस्वीर पिछले दिनों वायरल हुई थी और अब चेहरे को पहचान करने वाली तकनीक की मदद से इसका खुलासा हुआ है कि वह महिला बेहद खूबसूरत इकतेरिना लोबानोवा हैं। इनसाइडर की रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीर में लोबानोवा के साथ रूसी अरबपति ओलेग देरिपास्का भी मौजूद हैं जो 71 साल के रूसी विदेश मंत्री के बेहद करीबी माने जाते हैं।
इस तस्वीर में लावरोव की लंबे समय से गर्लफ्रेंड कही जाने वाली स्वेतलाना पोलयाकोव भी दिखाई दे रही हैं। यह तस्वीर मार्च 2018 की है और उसे एक रेस्त्रां के बाहर खींचा गया था। तस्वीर में गेन्नडी रोवनेर भी नजर आ रहे हैं जो नजर आ रहे हैं जो स्ट्रीप जॉइंट चेन के मालिक रह चुके हैं। इनसाइडर ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि लावरोव और देरिपास्का की यह तस्वीर नावलनी की उस रिपोर्ट को पुष्ट करती है जिसमें उन्होंने कहा था कि रूसी विदेश मंत्री और उनकी मिस्ट्रेस स्वेतलाना, उनकी मां और बेटी रूसी अरबपति के प्लेन में उड़ान भरते हैं। साथ ही उनकी अरबों की नाव में सैर करते हैं।











