• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी

जगह-जगह तैनात टोरेंट की विशेष टीमें, झुके हुए तारों को भी व्यवस्थित किया गया

October 6, 2026
in administration, Agra, Cultural

आगरा। जनकपुरी महोत्सव अपने पूरे चरम पर है। चारों ओर भव्य सजावट, आकर्षक रोशनी और श्रीराम-सीता विवाह समारोह की मनमोहक छटा लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो भगवान श्रीराम और माता सीता स्वयं जनकपुरी में पधार रहे हों। रोशनी से नहाई जनकपुरी में श्रद्धा और उल्लास का ऐसा वातावरण बना हुआ है कि हर ओर श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं।
इस भव्य आयोजन को निर्बाध और सुरक्षित बनाने में टोरंट पावर भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जनकपुरी महोत्सव के दौरान विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखने के लिए टोरंट पावर की विशेष टीमें लगातार मैदान में तैनात हैं। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी स्वयं विद्युत व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, जबकि अनुभवी इंजीनियरों और तकनीकी कर्मचारियों की टीमें आयोजन स्थल से लेकर राम बारात के मार्ग तक मुस्तैद हैं। महोत्सव से पहले ही टोरंट पावर की टीम ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दीं। आवागमन वाले मार्गों पर झुके हुए तारों को व्यवस्थित किया गया, क्षतिग्रस्त विद्युत बॉक्स बदले गए और जहां आवश्यकता थी वहां नए खंभे लगाए गए। सजावट और प्रकाश व्यवस्था के कारण विद्युत भार एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भी विशेष तैयारी की गई है।

महोत्सव के दौरान जगमग लाइटें।

ड्यूल सोर्स सप्लाई और बैकअप व्यवस्था के साथ विद्युत आपूर्ति को और मजबूत बनाया गया है, ताकि महोत्सव के दौरान किसी भी स्थिति में विद्युत व्यवधान न हो। टोरंट पावर की ओर से आयोजन स्थल और महत्वपूर्ण मार्गों पर विशेष टीमों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे व्यवस्था पर नजर रख रही हैं। जनकपुरी मंच, प्रमुख द्वारों, सजावट वाले क्षेत्रों और राम बारात के मार्ग पर विद्युत व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। कंपनी की विशेष टीम राम बारात के दौरान भी तैनात रहेगी, जबकि वरिष्ठ अधिकारी पूरे आयोजन के दौरान विद्युत व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे। महोत्सव के दौरान एक मिनट के लिए भी विद्युत आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए टोरंट पावर ने विशेष तैयारी की है। खास बात यह है कि आयोजन से पहले ही कंपनी की टीम ने अपने स्तर पर आवश्यक कार्य पूरे कर लिए, जिससे आयोजन समिति को विद्युत व्यवस्था को लेकर किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। जनकपुरी महोत्सव की भव्यता में जहां आकर्षक सजावट और रोशनी चार चांद लगा रही है, वहीं टोरंट पावर की निर्बाध विद्युत आपूर्ति इस प्रकाश महोत्सव को और अधिक भव्य एवं यादगार बना रही है।

Previous Post

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

Related Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ममतामयी मॉं का पुण्य स्मरण

ममतामयी मॉं का पुण्य स्मरण

January 14, 2025
ईडी की जांच से विश्वविद्यालय में मची हुई है खलबली, कईयों को फंसने का सता रहा डर !

ईडी की जांच से विश्वविद्यालय में मची हुई है खलबली, कईयों को फंसने का सता रहा डर !

August 4, 2023
मोबाइल नहीं दिलवाने पर घर छोड़कर चला गया था किशोर, 24 घंटे में किया बरामद

मोबाइल नहीं दिलवाने पर घर छोड़कर चला गया था किशोर, 24 घंटे में किया बरामद

January 16, 2023
नवीन स्टार्टअप की आधारशिला को मजबूत करेगा स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव : पूरन डावर

नवीन स्टार्टअप की आधारशिला को मजबूत करेगा स्टार्टअप ऐरा कॉन्क्लेव : पूरन डावर

April 12, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जनकपुरी महोत्सव में जगमगाई मिथला नगरी
  • मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल
  • आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया
  • डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.