• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पुलिस कमिश्नर ने सात पुलिसकर्मी किए निलंबित

पुलिस कमिश्नर ने सात पुलिसकर्मी किए निलंबित

तीन सिकंदरा और चार बासोनी थाने के हैं पुलिसकर्मी

June 23, 2023
in administration, Agra, Police

आगरा। पुलिस कमिश्नर के द्वारा सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। सात पुलिसकर्मियों के एक साथ निलंबित होने के बाद खलबली मच गई है। इनमें तीन दरोगा हैं।

मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के सामने ताजगंज के रहने वाले ऋषभ परमार पेश हुए थे। उन्होंने बताया कि उनका ट्रक खराब होने पर चालक धर्मवीर उसे सही कराने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर ले गया था। वहां दुकान बंद होने के चलते ट्रक सही नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने चालक से बोदला सिकंदरा रोड से बिचपुरी आने के लिए  कहा।  सिकंदरा में चेकिंग के दौरान तीन दरोगा और एक कॉन्स्टेबल ने ट्रक को रोक लिया। चालक से कागज मांगे। कागज दिखाने पर वह उन्हें फर्जी बताने लगे। इसके बाद वह ट्रक लेकर चल दिए। चालक ने मालिक को फोन कर जानकारी दी। ऋषभ  मौके पर पहुंच गए। ट्रक छोड़ने के नाम पर पुलिसकर्मियों ने ऋषभ से 40 हजार की रिश्वत मांगी। कहा कि पैसे दे दो नहीं तो ट्रक नहीं छोड़ेंगे। ऋषभ ने एक परिचित को फोन किया। पुलिस कर्मियों को ऋषभ ने 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद उन्होंने ट्रक छोड़ दिया। डीसीपी लाइन सूरज राय ने जांच की तो जांच में आरोप सही निकले इसके बाद एसआई गौरव राठी, नीरज कुमार, कॉन्स्टेबल  रवि को निलंबित कर दिया गया है। दूसरी ओर बासोनी थाने के भी चार पुलिसकर्मी निलंबित किए गए हैं। बताया जा रहा है कि 14 जून की रात चार पुलिसकर्मियों ने पशुओं से लदी गाड़ी को रोक लिया। पैसे के लिए चालक के साथ में मारपीट की। जांच में चारों पुलिसकर्मी दोषी साबित हुए हैं, जिसके बाद एसआई राजकुमार, कॉन्स्टेबल गुरप्रीत, सुनील कुमार, सुनील को निलंबित कर दिया गया है।

Previous Post

पुलिस लाइन में परेड ग्राउंड में ड्यूटी के दौरान हेड कॉन्स्टेबल की बिगड़ी तबीयत, मौत

Next Post

आईपीएस रवि कुमार बने आगरा के डीसीपी

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
आईपीएस रवि कुमार बने आगरा के डीसीपी

आईपीएस रवि कुमार बने आगरा के डीसीपी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

आगरा में छात्र से दरोगा बोला 30 हजार दे दो, नहीं तो मुकदमा लिख जाएगा ऑडियो वायरल

August 25, 2026
विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवा शिविर में भारी संख्या में लाभार्थी हुए लाभान्वित, खिले चेहरे

विधिक सेवा प्राधिकरण के सेवा शिविर में भारी संख्या में लाभार्थी हुए लाभान्वित, खिले चेहरे

October 28, 2023
सीएम ऑफिस के बाद अब यूपी सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक, अधिकारियों में हड़कंप

सीएम ऑफिस के बाद अब यूपी सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक, अधिकारियों में हड़कंप

April 11, 2022
जिसको पार्टी ने सबकुछ दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है: अरुण सिंह

जिसको पार्टी ने सबकुछ दिया उसका बच्चा निर्दलीय चुनाव लड़ रहा है: अरुण सिंह

April 10, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.