• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रांसपोर्ट नगर में नालों की सफाई के लिए नगर निगम चलायेगा अभियान

ट्रांसपोर्ट नगर में नालों की सफाई के लिए नगर निगम चलायेगा अभियान

August 8, 2024
in administration, Agra

आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर में नगर निगम नालों की सफाई के लिए अभियान चलाएगा। यहां के कारोबारियों ने गत दिवस जिलाधिकारी से मिलकर नालों की सफाई न होने की समस्या से उन्हें अवगत कराया था। इसे गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने अधिकारियों को ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने ट्रांसपोर्ट नगर का दौरा कर कारोबारियों की समस्याएं जानीं। इस दौरान उनके साथ जेएसएन की टीम भी रही।

कारोबारियों ने उन्हें बताया कि पूरे ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कें खराब हैं। नाले उंचे बना दिये गये हैं जबकि सड़कें नीची हैं जिससे बरसात के समय यहां पर गंदगी जलभराव जैसी समस्याओं से कारोबारियों को दो-चार होना पड़ता है। नालों की सफाई सालों से नहीं हुई है। यहां स्थित पार्क भी अव्यवस्थित है जिसको ठीक कराये जाने की आवश्यकता है। पार्किंग व्यवस्थित न होने से दिक्कतें आती हैं। कारोबारियों ने स्वीकार किया कि मार्गों के दोनों ओर दुकानदारों के सामान आदि रखने व ठेल धकेल और खोखे आदि रख लिये जाने से अतिक्रमण कर लिया गया है लेकिन वे स्वयं इसे हटवाने को तैयार हैं। इसके लिए अभियान चलाने से पूर्व नगर निगम मुनादी कराये जिससे लोग स्वयं ही अतिक्रमण हटा लें। यहां पर शौचालय की समस्या बताये जाने पर सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि कारोबारी जगह उपलब्ध करा दें उनकी समस्या को हल करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा जलभराव को देखते हुए क्षेत्र में लगातार एंटी लार्वा स्प्रे के साथ फॉगिंग कराई जाएगी। इससे पूर्व ट्रांसपोर्ट चेंबर एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने ट्रांसपोर्ट नगर के सेक्टर एक से चार तक के क्षतिग्रस्त मार्गों से सहायक नगर आयुक्त को रुबरु कराया।
इस दौरान केवल किशन कोहली, सुनील वर्मा, होशियार सिंह, सुनील जैन, सरदार अमर जीत सिंह, विकास गर्ग, मुकीम खांन, जतिन कोहली, दीपक साहनी, अनुज बेरी, सचिन कोहली, सरदार परमजीत सिंह, जुगनू खान, श्यामू वर्मा आदि ट्रांसपोर्टर और कारोबारी नगर निगम अधिकारियों के साथ रहे।

Previous Post

झगड़ा करते समय दो युवक नहर में गिर गए, एक की मौत

Next Post

उप चुनाव: जिला पंचायत के वार्ड नंबर 35 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाबश्री विजयी घोषित

Related Posts

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी

May 6, 2026

आगरा। उप्र मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) की टीम तेजी से मेट्रो कार्य करा रही है। बुधवार को एमजी रोड स्थित...

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

May 6, 2026

आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।  10 जून से...

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला

May 5, 2026

आगरा। जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर मंगलवार दोपहर तेंदुआ ने हमला कर...

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान

May 5, 2026

आगरा। रकाबगंज क्षेत्र स्थित रावलीपुल पर मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार अचानक धू-धू कर...

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

May 4, 2026

आगरा। स्मार्ट मीटर के खिलाफ  सोमवार को समाजवादी पार्टी ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के...

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

कल शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित, पहले से करें पानी का भंडारण

May 4, 2026

आगरा। शहर में कल मंगलवार को जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित रहेगी। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के तहत सुल्तानगंज पुलिया के पास...

Next Post
उप चुनाव: जिला पंचायत के वार्ड नंबर 35 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाबश्री विजयी घोषित

उप चुनाव: जिला पंचायत के वार्ड नंबर 35 से सदस्य पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गुलाबश्री विजयी घोषित

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बसई मेट्रो स्टेशन अब शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम से जाना जाएगा

बसई मेट्रो स्टेशन अब शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के नाम से जाना जाएगा

March 1, 2024
136 किलो चांदी लेकर फरार कारीगर दबोचा, सिर्फ 78 किलो बरामद

136 किलो चांदी लेकर फरार कारीगर दबोचा, सिर्फ 78 किलो बरामद

June 19, 2024

भारी विरोध के चलते जनसंपर्क छोड़ लौटे सपा प्रत्याशी

February 1, 2022
आज यूक्रेन से लौट रहे 3726 छात्र, 19 उड़ानों से आ रहे मुंबई, हिंडन में दो उड़ानों से पहुंचे 383 भारतीय

आज यूक्रेन से लौट रहे 3726 छात्र, 19 उड़ानों से आ रहे मुंबई, हिंडन में दो उड़ानों से पहुंचे 383 भारतीय

March 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नालबंद चौराहा के पास से एक तरफ की बैरिकेडिंग हटी
  • दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 2026-27 सत्र के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
  • जगनेर में खेत से लकड़ी लेने गईं दो महिलाओं और एक युवती पर तेंदुआ ने बोला हमला
  • रावली पुल पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने बाहर निकलकर बचाई जान
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.