आगरा। मण्डलायुक् की अध्यक्षता में पथकर सलाहकार समिति की 42वीं बैठक लघु सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम पथकर समिति की विगत बैठक की अनुपालन आख्या की मंडलायुक्त द्वारा विस्तार से समीक्षा की गई। अवगत कराया गया कि ताजमहल और फतेहपुर सीकरी पर कुल 6 वाटर एटीएम लगाये जा चुके हैं। समिति सदस्य की मांग पर ताज पूर्वी गेट पर एक और वाटर एटीएम लगाये जाने के निर्देश दिए गये। फतेहपुर सीकरी पर लाइट एण्ड साउण्ड शो का कार्य पूर्ण हो चुका है, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष को एक बार फाइनल अवलोकन किए जाने के निर्देश दिए गए। सीकरी स्थित आगरा गेट का फसाड लाइटिंग, आईलैण्ड एवं सेण्ट्रल वर्ज तथा आईलैण्ड से आगरा गेट तक सौन्दर्यीकरण, स्कलप्चर एवं फसाड आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है।
आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गये कि शहर के मुख्य मार्गों पर रोड साइनेज विद स्टोन स्थापित कराये जाने का कार्य एक माह में पूर्ण किया जाए। इनर रिंग रोड के शमशाबाद मार्ग अण्डरपास पर प्रगतिमान फसाड लाइटिंग कार्य की परियोजना प्रगति प्रस्तुत करने तथा कार्य ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। आई लव सेल्फी प्वाइंट, ताज व्यू प्वाइंट, ताजमहल और आगरा किला के आसपास तथा नगर निगम सीमा के बाहर पांच मार्गों की प्रकाश व्यवस्था को प्राधिकरण द्वारा नगर निगम को हस्तान्तरण किये जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ताज पूर्वी गेट पर क्लॉक रूम मय सुरक्षा उपकरण कराये जाने हेतु नगर निगम से एनओसी की कार्यवाही पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। आयुक्त द्वारा निर्देश दिए गए कि पथकर निधि से पूर्ण हो चुके कार्य एवं प्रगतिमान कार्यों की एक कमेटी बनाकर सत्यापन करा लिया जाए। वहीं वर्तमान में प्रगतिमान सौन्दर्यीकरण के जितने भी कार्य हैं, उन सभी की समयसारिणी सहित कार्यप्रगति का विवरण एवं डिजाइन प्रस्तुत की जाए। इसके उपरांत पथकर सलाहकार समिति के अंतर्गत नये कार्यों के प्रस्ताव रखे गए जिसमें निम्नलिखित को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी और लगभग 15.29 करोड़ के कार्य प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया।
आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित कार्य
– ताजमहल पूर्वी गेट पर प्री-फैब्रिकेटिड क्लॉक रूम का निर्माण कार्य।
– ताजमहल पश्चिमी गेट अमरूद टीला की तरफ से लाल बिल्डिंग होते हुए शमशान घाट तक तार फेन्सिंग लगाने का कार्य।
– ताजमहल आने वाले सैलानियों को व्हील चेयर की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु व्हील चेयर क्रय एवं संचालन सम्बन्धी कार्य।
– आगरा इनर रिंग रोड के रहनकलाँ टोल प्लाजा के दोनों ओर स्थित ग्रीनबैल्ट में पार्क विकसित किये जाने एवं अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य।
– आगरा इनर रिंग रोड प्रथम चरण पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के निकट निर्माणाधीन एण्ट्री गेट के दोनों ओर स्थित ग्रीनबैल्ट में पार्क विकसित किये जाने एवं अन्य सौंदर्यीकरण के कार्य।
– आगरा किला के अमर सिंह गेट के पास की दीवार की मरम्मत का कार्य।
– ताजमहल दर्शनार्थ आने वाले विदेशी टिकट धारक पर्यटकों को वेलकम किट (500 मि.ली. मिनरल वाटर बोतल, शू-कवर एवं कैरी बैग) की आपूर्ति एवं वितरण कार्य। (12 माह हेतु)
– आगरा हैरीटेज फण्ड से ताजमहल एवं फतेहपुर सीकरी हेतु क्रय की गयी दो एम्बुलेन्स एवं रेडक्रॉस फण्ड से आगरा फोर्ट हेतु क्रय की गयी एक एम्बुलेन्स के नियमित अनुरक्षण कार्य एवं चालक का वेतन।
– नगर निगम सीमा के बाहर पांच मार्गों (ग्वालियर मार्ग, दक्षिण बाईपास मार्ग, फतेहपुर सीकरी मार्ग, वायु विहार मार्ग संख्या-13, बोदला-बिचपुरी मार्ग) की पथ प्रकाश व्यवस्था का वार्षिक अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य।
– ताजगंज परियोजना के अन्तर्गत ताजमहल के आस-पास स्थापित प्रकाश बिन्दुओं का वार्षिक रख-रखाव, अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य।
– फतेहपुर सीकरी एवं ताज पश्चिमी गेट पर स्थापित आर.ओ. प्लान्ट का वार्षिक अनुरक्षण एवं संचालन का कार्य।
जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित कार्य
– पौराणिक काल के आगरा में घटिया आजम खाँ के निकट स्थित नीलकंठ महादेव मन्दिर के स्वागत द्वार का निर्माण कार्य।
– राधा नगर, श्यामपुरम, प्रकाश नगर, सुशील नगर, मोती महल और सूर्य नगर नगला मोहन लाल की मलिन बस्तियों में सी०सी सडक एवं नाली निर्माण कार्य।
– फतेहपुर सीकरी नगर पालिका सीमान्तर्गत स्टेशन मोड़ से पथवारी तक मार्ग के दोनों तरफ पाथ वे इण्टरलॉकिंग लगाने का कार्य। रेलवे गेट नं0 40 से ग्वालियर गेट होते हुए मजार तक मार्ग के दोनों तरफ पाथ वे इण्टरलॉकिंग लगाने का कार्य।










