• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर आगरा में 21 जिलों के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर आगरा में 21 जिलों के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने साझा की कई जानकारियां

November 19, 2026
in administration, Agra

आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, मतदान केंद्रों की व्यवस्था, ईवीएम-वीवीपैट, सुरक्षा इंतजाम, चुनावी खर्च पर निगरानी और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं को रोकने जैसे अहम मुद्दों की समीक्षा की गई।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा और आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि चुनाव की तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था की समयबद्ध निगरानी की जाए, ताकि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। बैठक में आगरा, कानपुर, बरेली, झांसी और चित्रकूट मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। संबंधित मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, डीआईजी, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची, मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं, निर्वाचन कार्मिकों के प्रशिक्षण, ईवीएम की उपलब्धता, सुरक्षा बलों की तैनाती और संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि ईवीएम की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 20 नवंबर से सभी जिलों में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर (ईडीसी) शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मोबाइल जागरूकता वैन चलाई जाएंगी। ये वैन गांवों, मोहल्लों और मतदान केंद्रों तक पहुंचकर लोगों को ईवीएम से मतदान करने की प्रक्रिया समझाएंगी। मतदाताओं को वीवीपैट की कार्यप्रणाली की जानकारी भी दी जाएगी। मतदान के बाद वीवीपैट में करीब सात सेकंड तक दिखाई देने वाली पर्ची के माध्यम से मतदाता अपने वोट का सत्यापन कर सकेंगे। स्कूलों और कॉलेजों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चुनाव के दौरान अवैध शराब, नकदी, हथियार, मादक पदार्थों और मतदाताओं को लुभाने के लिए बांटी जाने वाली मुफ्त वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नौ फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) और नौ स्टैटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) गठित की जाएंगी। ये टीमें आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्टों में काम करेंगी। निगरानी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की 20 से अधिक प्रवर्तन एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित किया जाएगा। अवैध गतिविधियां मिलने पर जब्ती और प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई होगी। निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों की निगरानी को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। विधानसभा चुनाव 2027 के दौरान सभी मतदेय स्थलों पर वेबकास्टिंग कराई जाएगी। इसके लिए मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएंगे। वेबकास्टिंग की निगरानी के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती होगी। मतदान केंद्रों पर पेयजल, बिजली, छाया, पर्याप्त फर्नीचर, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालय तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए उचित सड़क और सुगम रास्ते भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Previous Post

मलपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने के बाद हुई फायरिंग

Next Post

गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर को एफएस यूनिवर्सिटी ने निकाला

Related Posts

आगरा। गोरखपुर मठ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर का एफएस विश्वविद्यालय ने एलएलबी...

मलपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने के बाद हुई फायरिंग

मलपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने के बाद हुई फायरिंग

November 19, 2026

आगरा। मलपुरा थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर लाठी डंडे चलने के बाद फायरिंग हो गई। फायरिंग में...

6 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

6 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

November 19, 2026

आगरा। जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में 6 साल से लव इन रिलेशनशिप में प्रेमी के साथ रह रही महिला का शव...

वाहन चोरी कर उसे काटकर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का जगदीशपुरा पुलिस ने किया भंडाफोड़

वाहन चोरी कर उसे काटकर पार्ट्स बेचने वाले गिरोह का जगदीशपुरा पुलिस ने किया भंडाफोड़

November 19, 2026

आगरा। जगदीशपुरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी कर काटकर पार्ट्स बेचने वाले अंतरजनपदीय गैंग का खुलासा किया है। गैंग सुनसान...

मुख्यमंत्री ने बाह में नया स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने बाह में नया स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाने को दी मंजूरी

November 18, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के बाह विधानसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब ग्रामीण अंचल की...

आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की व्यापक समीक्षा

आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की व्यापक समीक्षा

November 18, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को लेकर चुनावी तैयारियों ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। भारत निर्वाचन...

Next Post
गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर को एफएस यूनिवर्सिटी ने निकाला

गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर को एफएस यूनिवर्सिटी ने निकाला

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

महिलाओं को 1090 हेल्पलाइन और एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में जानकारी दी गई

महिलाओं को 1090 हेल्पलाइन और एंटी रोमियो स्क्वायड के बारे में जानकारी दी गई

March 16, 2023
शादी के 8 साल बाद अमित निकला इकरार

शादी के 8 साल बाद अमित निकला इकरार

June 18, 2022
योगी की पॉपुलेशन कंट्रोल पर नसीहत, कहा- ऐसा न हो कि किसी एक वर्ग की आबादी बढ़ने की स्पीड ज्यादा हो

योगी की पॉपुलेशन कंट्रोल पर नसीहत, कहा- ऐसा न हो कि किसी एक वर्ग की आबादी बढ़ने की स्पीड ज्यादा हो

July 11, 2022
भाई के नॉनवेज बनाने की मना करने पर आत्महत्या का किया प्रयास

भाई के नॉनवेज बनाने की मना करने पर आत्महत्या का किया प्रयास

December 1, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर को एफएस यूनिवर्सिटी ने निकाला
  • यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर आगरा में 21 जिलों के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा
  • मलपुरा थाना क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चलने के बाद हुई फायरिंग
  • 6 साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.