आगरा। आगरा के वार्ड नंबर 35 में जिला पंचायत सदस्य अनु त्यागी के निधन से रिक्त पद होने पर 6 अगस्त को वार्ड नंबर 35 में कुल 66 बूथों पर मतदान होगा।
जिला पंचायत सदस्य पद के उप चुनाव में कुल 39014 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।जिला प्रशासन ने उप चुनाव के लिए पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव प्रचार के आखरी दिन प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। रविवार को चुनाव प्रचार का आखरी दिन था। शाम पांच बजे चुनाव प्रचार अभियान थम गया। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 6 अगस्त को वार्ड के 39014 मतदाता मतदान करके करेंगे। सोमवार 5 अगस्त को मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां पोलिंग बूथों पर पहुंचेगी। एसीपी शमशाबाद गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि शांतिप्रिय और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा।











