• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जनकपुरी आयोजन में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनकपुरी आयोजन में आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

जनकपुरी महोत्सव में विकास कार्यों की प्राथमिकता के लिए कैबिनेट मंत्री ने जिलाधिकारी के साथ की बैठक

August 23, 2024
in administration, Agra, Cultural, Development

आगरा।  आगरा के एतिहासिक जनकपुरी महोत्सव को और ज्यादा भव्य और दिव्य बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भी कमर कस ली है। जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सर्किट हाउस में जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी के साथ सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने सभी अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा यह प्रभु श्री राम और माता जानकी का काम है, विकास कार्यों में लेट लतीफी और ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा यह हमारा, हमारी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों का सौभाग्य है इस बार आगरा के सबसे बड़े मैदान में जनकपुरी महोत्सव का जनक महल सज रहा है। उन्होंने कहा मैंने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जनकपुरी महोत्सव आयोजन में भाग लेने के लिए विमर्श किया है। निश्चित ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ऐतिहासिक महोत्सव में आकर इस कार्यक्रम को और ज्यादा भव्य और दिव्य बनाएंगे।

कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा यह ऐसा आयोजन है जिसमें लाखों की तादाद में श्रद्धालु भगवान श्री राम बारात और जनक महल के दर्शन करने के लिए आते हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों से आपस में सामंजस्य बिठाकर समय से विकास कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रभु श्री राम के काम में कोई भी ढिलाई और लापरवाही किसी भी विभाग और अधिकारी के द्वारा नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सतत विकास के लिए संकल्पित है।

सभी विभागों से एक-एक कर जाना विकास कार्यों की जिम्मेदारी का हाल

सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जनकपुरी आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिलाधिकारी के साथ पुलिस विभाग, यातायात पुलिस, नगर निगम, जल निगम, जल संस्थान, आगरा विकास प्राधिकरण, टोरेंट पावर, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य जिम्मेदार विभाग के अधिकारियों से विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा सभी विभाग आपस में सामंजस्य बिठाकर विकास कार्यों को तय समय सीमा के अंतर्गत पूरा करें।

Previous Post

पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन के पास होने वाले जलभराव को रोकने के लिये किये जाएं उचित प्रबंध

Next Post

बैरक की बालकनी से गिरकर दारोगा की मौत

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
बैरक की बालकनी से गिरकर दारोगा की मौत

बैरक की बालकनी से गिरकर दारोगा की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों का कोटा पूरा, केंद्र ने दो नए नाम मंजूर किए

सुप्रीम कोर्ट में 34 जजों का कोटा पूरा, केंद्र ने दो नए नाम मंजूर किए

May 7, 2022
नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए बना रहा था दबाव

नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के लिए बना रहा था दबाव

August 6, 2023
डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

May 13, 2026
जनता को दी जाए जी-20 जैसी व्यवस्था, नहीं मिले जाम, बोले एडीजी ट्रैफिक

जनता को दी जाए जी-20 जैसी व्यवस्था, नहीं मिले जाम, बोले एडीजी ट्रैफिक

November 25, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.