• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

डीपीएस की खुशी ने सीबीएसई 12वीं में जिले में किया टॉप

98.8 प्रतिशत प्राप्त किए, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन के छात्र मयंक ने 98.6 प्रतिशत प्राप्त किए 

May 13, 2026
in Agra, Education

आगरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा खुशी सबलोक 98.8 प्रतिशत प्राप्त कर श्रेष्ठ रहीं। वहीं पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नंबर वन के छात्र मयंक ने 98.6 प्रतिशत प्राप्त किए। कमला नगर स्थित सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा परी साधवानी और बोस्टन पब्लिक स्कूल के छात्र काव्य अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत प्राप्त किए हैं।

खुशी ने अपनी दिवंगत दादी को  सफलता का श्रेय दिया है।  12वीं में कामर्स वर्ग से 98.8 प्रतिशत प्राप्त करने वाले डीपीएस की दयालबाग निवासी छात्रा खुशी सबलोक के माता-पिता रेनू सबलोक और राजेश सबलोक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं। ब़ड़े भाई यश दिल्ली में जाब करते हैं। खुशी ने अपनी यह सफलता अपनी दादी बसंत सबलोक को समर्पित की, जिनका मंगलवार को देहांत हो गया। इसके साथ जब भी मौका मिलता, तो आठ से 10 घंटे का स्वाध्याय करतीं। इंटरनेट मीडिया को उन्होंने सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि पढ़ाई के लिए प्रयोग किया, जिसका काफी लाभ मिला। खुशी 12वीं के बाद माता-पिता की तरह ही चार्टर्ड एकाउंटेंट या फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकाम आनर्स करना चाहती हैं। उनका कहना है कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती। नियमित रूप से पढ़ें, जो समस्या आए, शिक्षकों से मार्गदर्शन लें।

एयरफोर्स स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर वन के छात्र मयंक ने 98.6 प्रतिशत प्राप्त कर शानदार सफलता पाई है। मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित स्वास्ध्य और विषयगत कान्सेप्ट आधारित तैयारी को दिया। मयंक के पिता डा. अब्बल सिंह शिक्षक हैं, मां आदित्य कुमारी भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी हैं। परिवार में तीनों बहनें भी शिक्षिका हैं। शिक्षा के माहौल ने मयंक को हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। मयंक का सपना साफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। उन्होंने जेईई मेन परीक्षा क्वालीफाई कर ली है और अब जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे हैं। मयंक बताते हैं कि सफलता सिर्फ रटने से नहीं मिलती। कान्सेप्ट को समझना जरूरी है। प्रश्नपत्र में वही नहीं आता जो आपने रटा है।

सुमीत राहुल गोयल मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दयालबाग निवासी छात्रा परी साधवानी ने 98.2 प्रतिशत प्राप्त किए हैं। उन्होंने यह सफलता कामर्स स्ट्रीम में प्राप्त की है। परी के पिता भावेश साधवानी का वर्ष 2016 में निधन हो चुका है। परिवार में मां भारती साधवानी और बड़े भाई अमित साधवानी हैं। परी का कहना है कि सफलता प्राप्त करनी है, तो उसका एकमात्र विकल्प कठिन परिश्रम है। नियमित रूप से पढ़कर, समस्याओं का नियमित रूप से सामना करते हुए शिक्षकों का मार्गदर्शन लेकर ही आपकी पढ़ाई बेहतर होती है। परी 12वीं के बाद चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) करना चाहती हैं, इसके लिए सीए फाउंडेशन की तैयारी करेंगी। परी की सफलता से उनकी मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने परी को गले लगाकर उनका माथा चूमा और उन्हें आगे भी ऐसे ही नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। बोस्टन पब्लिक स्कूल के कमला नगर निवासी छात्र काव्य अग्रवाल ने 98.2 प्रतिशत प्राप्त कर शानदार सफलता पाई है। काव्य के पिता रोहित अग्रवाल व्यवसायी हैं, मां गुंजन अग्रवाल गृहिणी हैं। परिवार में छोटे भाई क्षितिज अग्रवाल भी है। काव्य का सपना अब भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) में कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग करने का है।

Previous Post

घोड़ा बग्गी गाड़ी से कलेक्ट्रेट में पहुंचे किसानों ने किया जमकर प्रदर्शन

Next Post

जीआरपी ने 40 लाख के नकली नोट के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

Related Posts

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी

August 12, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री और आगरा के प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने...

ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार

August 12, 2026

आगरा।  आगरा साइबर ठगों के निशाने पर है। इसलिए लोगों को सावधान रहने की विशेष आवश्यकता है।  बीते 19 महीनों...

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला

August 11, 2026

आगरा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा में मंगलवार को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश...

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब

August 11, 2026

आगरा। शराब तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए फिल्मी अंदाज अपनाया, लेकिन ट्रांस यमुना पुलिस की सतर्कता के...

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहे

August 10, 2026

आगरा। सावन मास के दूसरे सोमवार पर सोमवार तड़के से ही आगरा के शिवालय बम भोले, हर-हर महादेव और भोलेनाथ...

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में घायल भाजपा मंडल अध्यक्ष के चाचा की मौत

August 10, 2026

आगरा। बाह देहात के बासौनी थाना क्षेत्र के गुगावली गांव में सात अगस्त को जमीन विवाद को लेकर भाजपा मंडल...

Next Post
जीआरपी ने 40 लाख के नकली नोट के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

जीआरपी ने 40 लाख के नकली नोट के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीसीपी ने की बिल्डर से पूछताछ, सांसद चाहर बोले जाहिद का पुलिस कराए नार्को

डीसीपी ने की बिल्डर से पूछताछ, सांसद चाहर बोले जाहिद का पुलिस कराए नार्को

February 21, 2024
सपा नेता राजपाल यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

सपा नेता राजपाल यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

February 23, 2022
करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले नटवरलाल की जिला जज ने की जमानत खारिज

करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले नटवरलाल की जिला जज ने की जमानत खारिज

July 8, 2026
मतदाताओं ने छोड़ा कांग्रेस के हाथ का साथ

मतदाताओं ने छोड़ा कांग्रेस के हाथ का साथ

March 13, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सपा ने सनातन, हिंदू संस्कृति, परंपरा और साधु-संतों को बदनाम करने की सुपारी ले रखी है: भूपेंद्र चौधरी
  • ताजनगरी साइबर ठगों के निशाने पर, 19 महीने में 42 करोड़ साफ, 870 से ज्यादा लोग बने शिकार
  • एसएन मेडिकल कॉलेज में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का जोश देखने को मिला
  • पुष्पा स्टाइल में 10 चक्का ट्रक में भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे शराब
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.