• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राजस्थान से प्रियंका गांधी जा सकती हैं राज्यसभा, रॉबर्ट वाड्रा और पी चिदंबरम के नाम पर भी विचार

राजस्थान से प्रियंका गांधी जा सकती हैं राज्यसभा, रॉबर्ट वाड्रा और पी चिदंबरम के नाम पर भी विचार

April 22, 2022
in National, News, Opinion

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और पी चिदंबरम को राजस्थान से राज्यसभा भेजने पर विचार कर रहा है। राज्यसभा चुनावों की आहट तेज हो गई है। राजस्थान से चार सीटों पर चुनाव होंगे, जिन पर फिलहाल भाजपा का कब्जा है। भाजपा के ओम प्रकाश माथुर, केजे अल्फोंस, रामकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह का कार्यकाल चार जुलाई को पूरा हो जाएगा।
चार में से तीन सीटों का गणित तो लगभग क्लीयर है। दो सीटें कांग्रेस और एक भाजपा के खाते में आती दिख रही हैं। रोमांचक मुकाबला चौथी सीट के लिए होगा। शायद इसके लिए ही पी चिदंबरम को उतारने का मन कांग्रेस अध्यक्ष बना रही हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी प्रियंका गांधी वाड्रा को राजस्थान से उम्मीदवार घोषित की जाएंगी। वहीं आलाकमान रॉबर्ट वाड्रा के नाम पर भी विचार कर रहा है। रॉबर्ट वाड्रा ने हाल ही में राजनीति में उतरने की इच्छा जताई थी। वैसे समीकरण देखते हुए ऐसा लगता है कि रॉबर्ट वाड्रा को छत्तीसगढ़ से भी मौका दिया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है। इधर, राजस्थान से कांग्रेस उम्मीदवारों में पूर्व वित्त और गृह मंत्री पी. चिदम्बरम को भी एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। स्थानीय नेताओं की बात करें, तो गुजरात प्रभारी रघु शर्मा का नाम भी दौड़ में शामिल है।
वर्ष 2020 में सियासी संकट के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जमी बर्फ राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दखल के बाद ही पिघली थी। ऐसे में यदि प्रियंका राज्यसभा पहुंचती हैं, तो राजस्थान में उनका प्रभाव और बढ़ जाएगा।

Previous Post

नवाब मलिक को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत

Next Post

सट्टा माफिया आरिफ की 3.50 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

Related Posts

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

Next Post
सट्टा माफिया आरिफ की 3.50 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

सट्टा माफिया आरिफ की 3.50 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हिजाब विवाद, झारखंड के जज की तरह कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की हत्या की धमकी

हिजाब विवाद, झारखंड के जज की तरह कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की हत्या की धमकी

March 20, 2022
डीईआई में कठपुतली द्वारा गणित और विज्ञान सिखाया

डीईआई में कठपुतली द्वारा गणित और विज्ञान सिखाया

May 27, 2023
आगरा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाई

आगरा में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, मानव श्रृंखला बनाई

September 8, 2023
नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं: मायावती

नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं: मायावती

May 4, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.