आगरा। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग में पंडित मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन फॉर टीचर्स ट्रेनिंग शिक्षा मंत्रालय के तहत तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का विषय कठपुतली द्वारा गणित और विज्ञान का शिक्षण रहा। कार्यशाला में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रथम दिवस में डॉक्टर मनु शर्मा ने स्टिक पपेट बनाना सिखाया तथा गणित व विज्ञान विषयों के साथ एकीकृत कर शिक्षण करना सिखाया। द्वितीय तृतीय दिवस शैडो व ग्लव पपेट बनाना सिखाया गया। कार्यक्रम में कला और संगीत आधारित शिक्षण अधिगम पर बल दिया गया। कार्यशाला में डीन शिक्षा संकाय प्रोफेसर नंदिता सत्संगी, विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एनपीएस चंदेल, प्रोफेसर सविता श्रीवास्तव, स्कूल ऑफ एजुकेशन की कोऑर्डिनेटर डॉ. सोना दीक्षित आदि ने भी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।











