• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

30 जून को मुख्यमंत्री आ सकते हैं आगरा, लोकसभा अध्यक्ष के भी आने की भी संभावनाएं

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना और विशाल जनसभा का एत्मादपुर में आयोजन

June 18, 2026
in administration, Agra, Cultural, Politics

आगरा। एत्मादपुर में 30 जून को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापना और विशाल जनसभा का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एत्मादपुर पहुंचकर कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिमा स्थापना स्थल, जनसभा स्थल, पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा संबंधी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। मॉडल स्कूल परिसर में प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि संभावित वीवीआईपी आगमन को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा और पार्किंग जैसी व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। हालांकि उनके दौरे का अंतिम कार्यक्रम अभी जारी होना बाकी है। इसके बावजूद प्रशासन किसी भी स्थिति के लिए पूरी तैयारी कर रहा है। अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान शासकों में गिनी जाती हैं जिन्होंने सामाजिक सेवा, धर्मस्थलों के संरक्षण और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी प्रतिमा स्थापना को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 

Previous Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह हुए हादसे में सात घायल

Next Post

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों ने किया हंगामा, प्रभारी मंत्री की गाड़ी की आगे बैठे

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बेटी और उसके प्रेमी का अपरहण करने वाली मां सहित तीन लोग जेल भेजे

बेटी और उसके प्रेमी का अपरहण करने वाली मां सहित तीन लोग जेल भेजे

July 2, 2022
आगरा पुलिस पीड़ितों का ही 151 में कर रही चालान, कमिश्नर हुए काफी नाराज

आगरा पुलिस पीड़ितों का ही 151 में कर रही चालान, कमिश्नर हुए काफी नाराज

March 2, 2025
विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विधायक छोटे लाल वर्मा और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

September 20, 2022
फतेहपुर सीकरी में शव का पांच घंटे बाद होने दिया अंतिम संस्कार, एसीपी और इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग

फतेहपुर सीकरी में शव का पांच घंटे बाद होने दिया अंतिम संस्कार, एसीपी और इंस्पेक्टर के निलंबन की मांग

June 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.