• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं: मायावती

नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं: मायावती

बसपा सुप्रीमो ने शनिवार कोठी मीना बाजार में भाजपा पर जमकर बोला हमला

May 4, 2024
in Agra, Election2024, Politics

आगरा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को कोठी मीना बाजार मैदान में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी केंद्र में नहीं होगी। नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम में आने वाली नहीं है। जो भी समाज के वायदे किए हैं वे हवा हवाई हैं। इनका ज्यादा समय अपने चहेते पूजीपतियों को बनाने में है। अब ऐसा लगता है की कांग्रेस पार्टी की तरह बीजेपी को भी ज्यादातर लोगों ने दूर कर दिया है।

बसपा सुप्रीमो मायावती आगरा लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी पूजा अमरोही और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रामनिवास शर्मा के समर्थन में चुनावी जनसभा करने आईं थीं। बसपा अध्यक्ष ने कहा, हमारी पार्टी ने किसानों को साधन उपलब्ध कराए और जो सुविधाएं हमने दीं, वह अन्य किसी ने नहीं दीं। इस सरकार में दलितों, आदिवासियों का विकास नहीं हुआ। इनका सरकारी नौकरी में भी कोटा पूरा नहीं हुआ। सरकारी नौकरी में आरक्षण भी पूरा नहीं हुआ। मायावती ने कहा कि एससीएसटी के कर्मचारियों को पदोन्नति भी नहीं मिली है। एससीएसटी आरक्षण में संशोधन बिल लाने के लिए हमारी पार्टी ने दबाव बनाया तो कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत से सपा को आगे लाया गया और इस बिल को पास नहीं होने दिया।
मायावती ने कहा कि बसपा अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। हमारी पार्टी ने चुनाव में सर्वसमाज को टिकट में उचित भागीदारी दी है। किसी एक बिरादरी को नहीं, बल्कि रिजर्व सीट पर हर एक को मौका दिया। निकाय चुनाव में वाल्मीकि समाज को टिकट दिया था। हमने जाटव समाज को आगरा में, सीकरी से ब्राह्मण को टिकट दिया है।

मायावती ने कहा कि ये चुनाव फेयर हुआ और ईवीएम ठीक रही तो इनकी कोई गारंटी, जुमलेबाजी काम नहीं आएगी। भाजपा ने अच्छे दिन का जो वादा किया, वह दिखता ही नहीं। इनका समय चहेते पूंजीपतियों, धन्ना सेठों के लिए लग रहा है। उनके आर्थिक सहयोग से ही संगठन चलता है। इलेक्ट्रोनिक बॉन्ड से पता चल गया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, निजीकरण के कारण भी एससीएसटी को लाभ नहीं मिल पा रहा है। अल्पसंख्यक की हालत भी काफी दयनीय हो गई है। भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ा है। व्यापारी वर्ग भी काफी दुखी है। देश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ रही है। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।

कोठी मीना बाजार में मौजूद भीड़।

भाजपा और कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हवा हवाई संकल्प पत्रों को यह पार्टियां चुनाव बाद अमल में नहीं लाती है। इसीलिए हमारी पार्टी कोई घोषणापत्र नहीं लाती है। हम काम में विश्वास रखते हैं। हमारी पार्टी की सरकार बनी तो केंद्र में हवा-हवाई काम नहीं करेगी। जमीनी स्तर पर कार्य करके दिखाएगी। बिना घोषणा पत्र के ही हमने काम करके दिखाए भी हैं।उन्होंने कहा कि अपार भीड़ और जोश देखकर भरोसा हो गया है कि आप लोग प्रदेश में अपनी पार्टी का बेहतर रिजल्ट देंगे। कांग्रेस पार्टी को केंद्र और कई राज्यों से सत्ता से दूर होना पड़ा है। अन्य पार्टियों का भी यही हाल है।

Previous Post

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भाजपा की उपलब्धियों को गिनाया

Next Post

गांव के लोग किसी को भी माफ कर देते हैं- राजकुमार को लेकर बोले जयंत चौधरी

Related Posts

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post
गांव के लोग किसी को भी माफ कर देते हैं- राजकुमार को लेकर बोले जयंत चौधरी

गांव के लोग किसी को भी माफ कर देते हैं- राजकुमार को लेकर बोले जयंत चौधरी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आस्था के महापर्व छठ पूजा पर यमुना घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

November 19, 2023
नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा

नमो ऐप के जरिए कार्यकर्ता तैयार करेगी भाजपा

December 17, 2023
सावधान: जिनके दस से ऊपर ई- चालान लंबित उन पर होगी कार्रवाई, जमा कराएं

सावधान: जिनके दस से ऊपर ई- चालान लंबित उन पर होगी कार्रवाई, जमा कराएं

December 15, 2022
एडीए की अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट की बुकिंग के लिए आज से आवेदन हुए शुरू

एडीए की अटलपुरम टाउनशिप में प्लॉट की बुकिंग के लिए आज से आवेदन हुए शुरू

August 8, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.