• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026
in Agra, Cultural, News, Politics

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मंगल आगमन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हो गया। संतों के पावन सान्निध्य में सांसद नवीन जैन ने सपरिवार धार्मिक गतिविधियों में सहभागिता की और पूज्य गुरुदेव के मंगल प्रवचन एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त किया।

परम पूज्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के आगमन को लेकर सांसद नवीन जैन और उनके परिवार में विशेष उत्साह और श्रद्धाभाव देखने को मिला। नवीन जैन अपने परिवार के साथ नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट से पैदल पद विहार करते हुए संतों की भव्य अगवानी के लिए अपने सरकारी आवास पहुंचे। संघ के आवास पर मंगल आगमन के बाद सांसद नवीन जैन ने सपरिवार श्रद्धापूर्वक पूज्य गुरुदेव की अगवानी की। आवास पर पहुंचने के बाद सांसद नवीन जैन ने विधिवत परम पूज्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के चरणों का पाद प्रक्षालन किया। इसके बाद उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ संतों का श्रद्धापूर्वक वंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा आवास परिसर भक्ति और धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत दिखाई दिया। संतों के मंगल आगमन के साथ ही वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच विशेष आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया। परिवार के सदस्यों ने भी पूज्य संतों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके सान्निध्य का लाभ लिया। इसके बाद सांसद नवीन जैन और उनके परिवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मुखारविंद से मंगल प्रवचन सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरुदेव ने अपने प्रवचन में धर्म, संयम, त्याग, तपस्या, अहिंसा, सदाचार और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने जीवन में सद्विचारों को स्थान देने, आत्मशुद्धि की दिशा में आगे बढ़ने तथा संयम और सदाचार को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया। संतों के विचारों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन की ओर प्रेरित किया।

Previous Post

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

Next Post

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

Related Posts

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

मीट एट आगरा का दूसरा दिन फुटवियर उद्योग के लिए नई संभावनाओं और कारोबारी संवाद से भरपूर रहा

मीट एट आगरा का दूसरा दिन फुटवियर उद्योग के लिए नई संभावनाओं और कारोबारी संवाद से भरपूर रहा

October 4, 2026

आगरा। तकनीक, कारोबार और नए व्यावसायिक रिश्तों के संगम के रूप में पहचान बना चुके 18वें ‘मीट एट आगरा’ का...

Next Post
डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने 'मीट एट आगरा' में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर हाईवे पर ट्रक ने स्कूटी पर जा रहे भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत

एत्मादपुर हाईवे पर ट्रक ने स्कूटी पर जा रहे भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत

May 22, 2023
ब्रह्मकुमारी आश्रम खुदकुशी मामला: सुसाइड नोट से पता चला परेशान थीं दोनों बहनें

ब्रह्मकुमारी आश्रम खुदकुशी मामला: सुसाइड नोट से पता चला परेशान थीं दोनों बहनें

November 11, 2023
दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल का इस्तीफा

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल का इस्तीफा

May 18, 2022
भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया की सजा जिला जज ने की रद्द

भाजपा सांसद राम शंकर कठेरिया की सजा जिला जज ने की रद्द

November 2, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया
  • डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली
  • सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय
  • एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.