• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ब्रह्मकुमारी आश्रम खुदकुशी मामला: सुसाइड नोट से पता चला परेशान थीं दोनों बहनें

ब्रह्मकुमारी आश्रम खुदकुशी मामला: सुसाइड नोट से पता चला परेशान थीं दोनों बहनें

भाई ने लगाया 25 लाख रूपए हड़पने का आरोप, तीन लोग गिरफ्तार

November 11, 2023
in Agra, Crime

आगरा। जगनेर स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्था आश्रम में सगी बहनों की खुदकुशी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। उनके साथ न केवल 25 लाख रुपये की ठगी हुई थी बल्कि ठगी करने वाले उन्हें धमका भी रहे थे। शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि आश्रम के पीछे अय्याशी का अड्डा भी होगा। लेकिन बहनों के सुसाइड नोट को पढ़कर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गईं। उन्होंने अपने भाई से प्रार्थना की, कि भैया इस केस को जरूर लड़ना, चाहे जितना पैसा लग जाए। भाई ने चार लोगों के खिलाफ खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 

तांतपुर निवासी  एकता सिंघल और  शिखा सिंघल के शव फंदे पर लटके मिले थे। दोनों बहनें वर्ष 2005 में ब्रह्माकुमारी आश्रम से जुड़ी थीं। एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले दोनों बहनें जगनेर में बसेड़ी मार्ग स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में रहने लगी थीं। शुक्रवार की रात करीब सवा ग्यारह बजे रूपवास ब्रह्माकुमारी आश्रम की एक बहन ने फोन करके एकता और शिखा के भाई सोनू सिंघल को घटना की जानकारी दी थी। दोनों बहनों ने रूपवास आश्रम की बहन को सुसाइड नोट भेजा था। सोनू सूचना पर आश्रम पर पहुंचा था वहां दोनों बहनों के शव फंदे पर लटके मिले थे। सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने साफ लिखा है कि वे खुदकुशी क्यों कर रही हैं। उन्होंने इस बात की मांग भी की है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले। सुसाइड नोट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए भी लिखा है कि आरोपियों को आसाराम बापू की तरह आजीवन कारावास की सजा कराई जाए। मुकदमे और सुसाइड नोट के आधार पर धौलपुर निवासी ताराचंद्र सिंघल, गुड्डन (गिर्राज एन्क्लेव बल्केश्वर) व पूनम (पोरसा, मुरैना) को पकड़ा गया है। सुसाइड नोट अपने आप में पर्याप्त है। पुलिस उसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजेगी। नीरज सिंघल फरार है, उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम माउंट आबू जाएगी।

पिता ने जमीन बेचकर सात लाख रुपये दिए थे
एकता ने सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा व्यक्त की है। लिखा है कि नीरज ने उनके साथ सेंटर में रहने का आश्वासन दिया था। सेंटर बनने के बाद बात करना बंद कर दिया। उनके पिता ने जमीन बेचकर सात लाख रुपये दिए थे। 18 लाख रुपये आश्रम के लिए उन्होंने जन सहयोग से जुटाए थे। नीरज अकाउंट का काम देखता था। 25 लाख रुपये हड़प गया। नीरज का साथ ग्वालियर आश्रम में रहने वाले उसके पिता ताराचंद सिंघल ने दिया। पूनम और गुड्डन भी इनसे मिले हुए थे। चारों ने उनके साथ गद्दारी की है। एकता ने सुसाइड नोट में लिखा है कि नीरज ने एक महिला के साथ मिलकर सेंटर के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पे। इन रुपयों से नीरज ने अपना फ्लैट खरीद लिया। रकम ठिकाने लगाने के बाद नीरज सेंटर बनवाने की अफवाह फैलाता रहा। ये लोग यज्ञ में बैठने लायक भी नहीं हैं। 

Previous Post

140 लोगों को आगरा कमिश्नरेट पुलिस ने दिया उपहार

Next Post

गुंडा एक्ट में पाबंदी की अवधि में हिस्ट्रीशीटर ने भाजयुमो ब्रज क्षेत्र मंत्री को दी धमकी

Related Posts

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्र के दांत तोड़ने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज

April 28, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दसवीं के छात्र विश्वजीत मल्होत्रा के साथ मारपीट कर तीन दांत तोड़े जाने...

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

April 28, 2026

आगरा। मंगलवार को छावनी परिषद कार्यालय में छावनी परिषद बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में छावनी क्षेत्र के समग्र विकास, बुनियादी...

Next Post
गुंडा एक्ट में पाबंदी की अवधि में हिस्ट्रीशीटर ने भाजयुमो ब्रज क्षेत्र मंत्री को दी धमकी

गुंडा एक्ट में पाबंदी की अवधि में हिस्ट्रीशीटर ने भाजयुमो ब्रज क्षेत्र मंत्री को दी धमकी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चाऊमीन की ठेल पर पुलिस वालों ने अंडे खाने के बाद दुकानदार पर बरसाए डंडे

चाऊमीन की ठेल पर पुलिस वालों ने अंडे खाने के बाद दुकानदार पर बरसाए डंडे

November 1, 2022
शाहगंज थाना पुलिस ने पकड़े छह शातिर चोर, 12 चोरियां खुलीं

शाहगंज थाना पुलिस ने पकड़े छह शातिर चोर, 12 चोरियां खुलीं

February 21, 2023
महिला कांस्टेबल को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने में क्या कोई खेल भी हुआ है, उठ रहे हैं सवाल

महिला कांस्टेबल को नियम विरुद्ध नियुक्ति देने में क्या कोई खेल भी हुआ है, उठ रहे हैं सवाल

October 21, 2023
स्वाट टीम और लोहामंडी पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की शराब

स्वाट टीम और लोहामंडी पुलिस ने पकड़ी 25 लाख की शराब

March 19, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी
  • डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.