• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
….तो कांग्रेस के भीतर हैं नारद मुनि, जो जी-23 के खिलाफ सोनिया-राहुल के भरते हैं कान!

….तो कांग्रेस के भीतर हैं नारद मुनि, जो जी-23 के खिलाफ सोनिया-राहुल के भरते हैं कान!

March 14, 2022
in National, News, Politics

नई दिल्ली। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली शर्मनाक हार के बाद रविवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में हार पर चर्चा, पार्टी को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर बात हुई। इन सब के बीच एक बार फिर से जी-23 से जुड़े नेताओं का मुद्दा भी सामने आया है। बैठक में जी-23 नेताओं के मन की टीस कार्यसमिति की बैठक में प्रमुखता से सामने आई। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जी-23 नेताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के सामने अपनी पीड़ा के साथ ही पार्टी को लेकर चिंताओं को रखा।
जी-23 में गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, मनीष तिवारी, आनंद शर्मा, पीजे कुरियन, रेणुका चौधरी, मिलिंद देवड़ा, मुकुल वासनिक, जितिन प्रसाद, भूपेंदर सिंह हुड्डा, राजिंदर कौर भट्टल, एम वीरप्पा मोइली, पृथ्वीराज चव्हाण, अजय सिंह, राज बब्बर, अरविंदर सिंह लवली, कौल सिंह ठाकुर, अखिलेश प्रसाद सिंह, कुलदीप शर्मा, योगानंद शास्त्री, संदीप दीक्षित
और विवेक तन्खा हैं। इनमें से जितिन प्रसाद भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में जी-23 के तीन नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और मुकुल वासनिक शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार इन नेताओं का कहना था कि वे लोग कांग्रेस के सदस्य हैं कोई राजनीतिक पर्यटक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमेशा पार्टी में बने रहेंगे। उनका यह भी कहना था कि पार्टी नेतृत्व को नारद-मुनि और अफवाह फैलाने वालों के बारे में सजग रहना चाहिए। अब इसमें सवाल उठता है कि आखिर वो कौन से नेता हैं जो पार्टी में नारद मुनि का काम कर रहे हैं। ऐसे कौन नेता हैं जो इन जी-23 नेताओं के खिलाफ सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कान भर रहे हैं। आनंद शर्मा ने कहा कि हम में से कोई ऊपर से नहीं आया। खिड़की रोशनदान से नहीं आया। दरवाजे से आए हैं। चलकर आए हैं। छात्र आंदोलन से आए हैं। युवक आंदोलन से आए हैं। यह अधिकार मैंने किसी को नहीं दिया कि मेरे जीवन में कोई बताए कि हम कांग्रेसी हैं कि नहीं है। यह किसी का हक नहीं है।
जी-23 के नेताओं ने जिन नारद मुनि की बात उठाई, वे आखिर कांग्रेस में कौन हैं? उनका इशारा किन नेताओं की ओर था, अब इस पर मीडिया में मंथन हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट में जी-23 नेताओं से जुड़े सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ चुकी है कि सोनिया गांधी भले ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हो लेकिन पार्टी को केसी वेणुगोपाल, अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला चलाते हैं। साथ ही इन नेताओं के पास कोई जिम्मेदारी नहीं है। अक्सर पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट नेताओं की तरफ से ऐसी भी बात आती रही है कि राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं हैं फिर भी वह पर्दे के पीछे से पार्टी चलाते हैं और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं। साथ ही राहुल गांधी पर खुले तौर पर किसी नेता से बातचीत नहीं करने के आरोप भी लगते रहे हैं। तो ऐसे में क्या पार्टी में केसी वेणुगोपाल, अजय माकन और रणदीप सुरजेवाला नारद मुनि हैं? इस संबंध में साफ तो कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन जी-23 के नेताओं ने जो कहा-उसका लब्बोलुआब वही था।

Previous Post

योगी कैबिनेट के चेहरे फाइनल! बेबी रानी मौर्य डिप्टी सीएम, अदिति सिंह, अपर्णा यादव बिष्ट भी हो सकती हैं मंत्रिमंडल में

Next Post

एसटीएफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी चेतन

Related Posts

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

हमारे वोट से वीआईपी बनते हैं, फिर भी जनता को घंटों रोका जाता है

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।  उनके आने को लेकर...

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

खटीक समाज ने कभी धर्म नहीं छोड़ा, देश पर संकट आया तो सबसे आगे खड़ा रहा : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

September 13, 2026

आगरा। रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा में आरबीएस कॉलेज के ऑडिटोरियम में अखिल भारतीय खटीक समाज के तत्वावधान...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

Next Post
एसटीएफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी चेतन

एसटीएफ ने पकड़ा 25 हजार का इनामी चेतन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एत्मादपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

एत्मादपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, तीन बदमाशों के पैर में लगी गोली

November 6, 2023
जगदीश पुरा में दिनदहाड़े कारोबारी के घर से एक करोड़ की चोरी

जगदीश पुरा में दिनदहाड़े कारोबारी के घर से एक करोड़ की चोरी

April 23, 2022
थैला प्रकरण: छोरी चिल्लावे पैसा-पैसा में शमसाबाद थानाध्यक्ष को एसीपी ने माना दोषी

थैला प्रकरण: छोरी चिल्लावे पैसा-पैसा में शमसाबाद थानाध्यक्ष को एसीपी ने माना दोषी

February 7, 2024
ताजनगरी में कोरोना के निकले आज 8 मरीज

ताजनगरी में कोरोना के निकले आज 8 मरीज

May 3, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्
  • जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.