• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
योगी कैबिनेट के चेहरे फाइनल! बेबी रानी मौर्य डिप्टी सीएम, अदिति सिंह, अपर्णा यादव बिष्ट भी हो सकती हैं  मंत्रिमंडल में

योगी कैबिनेट के चेहरे फाइनल! बेबी रानी मौर्य डिप्टी सीएम, अदिति सिंह, अपर्णा यादव बिष्ट भी हो सकती हैं मंत्रिमंडल में

March 14, 2022
in National, News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर बहुमत पाने के बाद योगी सरकार का भव्य शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। होली के बाद लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यह कायर्क्रम आयोजित किया जा सकता है। मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों के भीतर दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। चर्चा तेज है कि योगी मंत्रिमंडल के सभी नाम फाइनल हो चुके हैं। इस बार उत्तर प्रदेश में तीन डिप्टी सीएम बनाए जाने की बात कही जा रही है। खबरों की मानें तो कुल 62 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें 28 कैबिनेट मंत्री, 11 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 23 राज्यमंत्री शामिल हैं। सहयोगी अपना दल को दो और निषाद पार्टी को एक मंत्री पद देने पर सहमति बनी है। बताया जाता है कि इस बार एक दलित चेहरे को भी डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इनमें बेबी रानी मौर्य का नाम सबसे ऊपर है।

वैसे 2024 लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए योगी मंत्रिमंडल के चेहरे तय किए गए हैं। तीनों डिप्टी सीएम के लिए केशव मौर्या, एके शर्मा और असीम अरुण का नाम भी चल रहा है। इसके पीछे जातिगत समीकरण हैं। सुरेश खन्ना को फिर से अहम जिम्मेदारी मिलने की बात कही जा रही है। सतीश माहाना का नाम भी लिस्ट में है। इनके अलावा ब्रजेश पाठक, दयाशंकर सिंह और जितिन प्रसाद भी मंत्री बनेंगे। मंत्रियों की लिस्ट में अदिति सिंह और अपर्णा बिष्ट यादव का नाम भी बताया जा रहा है। इसके अलावा स्वतंत्र देव सिंह, सिद्धार्थनाथ सिंह, नंद गोपाल नंदी, सूर्य प्रताप शाही, पंकज सिंह, राजेश्वर सिंह, रामपाल वर्मा, श्रीकांत शर्मा, आशुतोष टंडन, मोहसिन रजा, अनिल राजभर और संदीप सिंह के भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात चल रही है। कहा जा रहा है कि डॉक्टर महेंद्र सिंह को वापस संगठन में भेजने की तैयारी है।
गौरतलब है कि यूपी चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगी दलों के साथ 273 सीटें हासिल कीं। वहीं समाजवादी पार्टी के गठबंधन ने 125 सीटों पर विजय पताका लहराई है। भारी बहुमत के साथ एक बार फिर यूपी में बीजेपी सरकार बनने जा रही है। हालांकि 2017 की तुलना में सपा की सीटें बहुत ज्यादा बढ़ी हैं।

Previous Post

एमएलसी के लिए दिल्ली से लेकर लखनऊ तक भाग दौड़ में जुटे कई दावेदार

Next Post

….तो कांग्रेस के भीतर हैं नारद मुनि, जो जी-23 के खिलाफ सोनिया-राहुल के भरते हैं कान!

Related Posts

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

आगरा कॉलेज में 1976 बैच के छात्र जैसे ही मिले पुरानी यादों में खो गए

October 24, 2026

आगरा। आगरा कॉलेज रसायन विज्ञान विभाग के 1976 बैच के शोध विद्यार्थी आज अपने पुराने दिन याद करने के लिए...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करने के दौरान पुलिस ने सपाइयों को चांटे और लातें मारीं, वीडियो वायरल

October 6, 2026

आगरा। आगरा में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के संविधान बचाओ–लोकतंत्र बचाओ प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का...

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

Next Post
….तो कांग्रेस के भीतर हैं नारद मुनि, जो जी-23 के खिलाफ सोनिया-राहुल के भरते हैं कान!

....तो कांग्रेस के भीतर हैं नारद मुनि, जो जी-23 के खिलाफ सोनिया-राहुल के भरते हैं कान!

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा वक्फ में बड़ा घोटाला, इमामिया लोकल एजेंसी पर 45 लाख की अवैध वसूली का आरोप

आगरा वक्फ में बड़ा घोटाला, इमामिया लोकल एजेंसी पर 45 लाख की अवैध वसूली का आरोप

January 15, 2026
बबीता चौहान बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष

बबीता चौहान बनीं महिला आयोग की अध्यक्ष

September 3, 2024
हादसा-4: खुदाई कराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हादसा-4: खुदाई कराने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

January 26, 2023
पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा फिर से भाजपा में शामिल

पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा फिर से भाजपा में शामिल

April 6, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल
  • सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.