आगरा। पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा ने आज फिर से भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लखनऊ में प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल की मौजूदगी में उन्होंने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी मौजूद रहे।
बता दें कि जितेंद्र वर्मा वर्ष 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से टिकट लेकर उन्होंने चुनाव लड़ा था। चुनाव में वे जीते भी। इस बार उन्हें टिकट नहीं मिला। नाराज होकर वे सपा में शामिल हो गए और भाजपा पर जमकर हमला बोला। सपा ने उन्हें जिलाध्यक्ष बना दिया था लेकिन सपा सरकार नहीं बना सकी। आज फिर से वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं
आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...











