• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026
in Agra, Cultural, News

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव का उत्साह चरम पर पहुंचता जा रहा है। ठीक रात 12 बजते ही शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शहर में चारों ओर भक्ति, उल्लास और उत्सव का माहौल है। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, वहीं घरों में भी कान्हा के लिए सुंदर झांकियां तैयार की गई हैं। शाम ढलते ही कई स्थानों पर सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई। भजन-कीर्तन, कान्हा की लीलाओं और धार्मिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया है।

जन्माष्टमी के पर्व को लेकर आगरा के बाजारों में भी विशेष रौनक देखने को मिल रही है। लड्डू गोपाल के लिए भक्त अपनी पसंद और बजट के अनुसार पोशाक, मुकुट, बांसुरी, झूला और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार कान्हा के विशेष शृंगार के लिए मथुरा, राजकोट और नाथद्वारा से मोती और नग जड़ी आकर्षक पोशाकें मंगाई गई हैं। इन खास पोशाकों की बाजार में काफी मांग देखी जा रही है। लड्डू गोपाल की पोशाक 5 रुपये से लेकर 600 रुपये तक उपलब्ध है। साधारण पोशाकों के साथ-साथ मोती और चमकीले नगों से सजी डिजाइनर पोशाकें भक्तों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही हैं। जन्माष्टमी पर कान्हा के शृंगार को शाही बनाने के लिए बाजार में चांदी के हिंडोले, मुकुट और बांसुरी भी विशेष आकर्षण बने हुए हैं। सराफा कारोबारी संतोषी लाल के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के लिए चांदी के मुकुट 1,500 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक उपलब्ध हैं। वहीं चांदी की बांसुरी की कीमत 1,000 रुपये से 5,000 रुपये तक है। कान्हा को झुलाने के लिए चांदी के हिंडोले 15 हजार रुपये से लेकर 15 लाख रुपये तक के उपलब्ध हैं। सबसे महंगे हिंडोले का वजन करीब 6 किलो बताया जा रहा है। भक्तों की पसंद और आस्था के अनुसार बाजार में अलग-अलग आकार, डिजाइन और कीमतों के हिंडोले मौजूद हैं। भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण शृंगार के लिए बाजार में कई तरह के विशेष सेट भी उपलब्ध हैं। इनमें पायल, बिछिया, बांसुरी, मुकुट, खड़ाऊं, कानों के आभूषण और गले के हार समेत कई वस्तुएं शामिल हैं। इन शृंगार सेटों की कीमत करीब 2,000 रुपये से 6,000 रुपये तक है। वहीं छोटे आकार के मुकुट 5 रुपये से 300 रुपये तक उपलब्ध हैं। राजामंडी क्षेत्र की विक्रेता संगीता के अनुसार, दुकानों पर भगवान के शृंगार के विशेष सेट भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। करीब 100 रुपये के ऐसे एक सेट में कुंडल, कंगन, गले का हार, बांसुरी और मोरपंख जैसी वस्तुएं शामिल हैं।

Previous Post

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

Next Post

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

Related Posts

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

September 3, 2026

आगरा। गुरुवार को आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची। सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक पहल के तहत फिल्म के...

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

September 3, 2026

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी...

Next Post
कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पुलिस पर लव जिहाद करने वालों से मिली भगत का आरोप लगाकर हरीपर्वत थाने पर बजरंग दल का हंगामा

पुलिस पर लव जिहाद करने वालों से मिली भगत का आरोप लगाकर हरीपर्वत थाने पर बजरंग दल का हंगामा

July 13, 2024
विदेश जाने से रोका जाए परिवार को, पुलिस ने दी है पासपोर्ट को रद्द करने की रिपोर्ट

विदेश जाने से रोका जाए परिवार को, पुलिस ने दी है पासपोर्ट को रद्द करने की रिपोर्ट

January 10, 2024
नेहा हत्याकांड का मुख्य आरोपी उदय जमानत पर जेल से हुआ रिहा

नेहा हत्याकांड का मुख्य आरोपी उदय जमानत पर जेल से हुआ रिहा

May 15, 2024
कई थाना प्रभारी का तबादला, प्रदीप त्रिपाठी भेजे गए हरीपर्वत से सिकंदरा

कई थाना प्रभारी का तबादला, प्रदीप त्रिपाठी भेजे गए हरीपर्वत से सिकंदरा

September 1, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की
  • भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.