• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में विभागीय जांच पूरी हो गई है। इस बहुचर्चित प्रकरण में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के दो सब इंस्पेक्टर समेत चार कर्मचारियों को दोषी पाया गया है। तीन सदस्यीय जांच समिति ने मामले की गहन पड़ताल के बाद अपनी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए रेलवे मुख्यालय भेज दी है। जांच रिपोर्ट में चारों आरपीएफ कर्मचारियों के आचरण पर गंभीर टिप्पणी की गई है। समिति ने माना है कि कर्मचारियों ने अपने पद और गरिमा का ध्यान नहीं रखा और अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर डीएसएस के साथ मारपीट की। अब इस मामले में मुख्यालय स्तर से आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह पूरा मामला 12 जुलाई का है। आरोपों के अनुसार, एक महिला यात्री को ट्रेन रुकवाकर चढ़ाने के मामले को लेकर डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर और आरपीएफ टीम के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने के बाद आरपीएफ टीम पर डीएसएस के साथ मारपीट करने के आरोप लगे। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में भारी नाराजगी देखी गई। मामला उस समय और अधिक गंभीर हो गया, जब डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर की पत्नी हरेंद्री चाहर ने दोषी आरपीएफ कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा था कि यदि दोषियों को बर्खास्त नहीं किया गया और उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्मघाती कदम उठा सकती हैं।   जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, आरपीएफ कर्मचारियों ने आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि मारपीट के बाद उन्हें जमीन पर घसीटते हुए थाने तक ले जाया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद रेलवे कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया था और मामला आगरा से निकलकर कई शहरों तक पहुंच गया था। जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में आरपीएफ कर्मियों के व्यवहार को लेकर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारियों और पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया। डीएसएस के साथ मारपीट की घटना के विरोध में रेलवे कर्मचारियों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया था। आगरा, मथुरा, झांसी समेत करीब 30 शहरों में रेलकर्मियों ने आरपीएफ के खिलाफ प्रदर्शन किया था। आगरा में एक हजार से अधिक रेलवे कर्मचारी विरोध प्रदर्शन के लिए सड़कों पर उतर आए थे। रेलकर्मियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर मेघराज मीणा और बाल किशन, साथ ही कांस्टेबल जितेंद्र और बदन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद चारों को निलंबित करने के साथ उनका स्थानांतरण भी कर दिया गया था। मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कुलदीप मीना की निगरानी में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति ने मामले से जुड़े 32 अधिकारियों और कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इनमें घटना से जुड़ी महिला यात्री का बयान भी शामिल था। इसके अलावा समिति ने स्टेशन परिसर में लगे 35 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। वीडियो फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर घटना के अलग-अलग पहलुओं की गहन जांच की गई। जांच पूरी होने के बाद समिति ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की। जांच समिति ने आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर मेघराज मीणा और बाल किशन, साथ ही दो कांस्टेबल जितेंद्र और बदन सिंह को दोषी माना है। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि आरपीएफ कर्मचारियों ने अपने पद और गरिमा का ध्यान नहीं रखा। समिति के अनुसार, कर्मचारियों ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर डीएसएस नरेंद्र सिंह चाहर के साथ मारपीट की। जांच से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, चारों आरपीएफ कर्मचारियों को दोषी पाए जाने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट रेलवे मुख्यालय भेज दी गई है। अब रिपोर्ट के आधार पर मुख्यालय स्तर से चारों दोषी कर्मचारियों के खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

Previous Post

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

Related Posts

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत को आगरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत, परिवाद खारिज

September 3, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के कथित ‘गटर जेनरेशन’ बयान को लेकर दायर परिवाद को विशेष न्यायालय...

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची

September 3, 2026

आगरा। गुरुवार को आगरा जिला जेल में फिल्म हनुमान अंश की टीम पहुंची। सामाजिक एवं गैर-व्यावसायिक पहल के तहत फिल्म के...

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

दरोगा ने वैश्य समाज को भला बुरा कहा

September 3, 2026

आगरा। आगरा में पुलिस की कार्य शैली को लेकर लगातार बवाल हो रहे हैं। एत्मादपुर थाने के इंस्पेक्टर के लाठी...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

19 की जगह 21 दिसंबर को मनेगा दीक्षांत समारोह

December 9, 2021
एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से घर में लगी आग

एसी में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से घर में लगी आग

June 4, 2023
फर्जीवाड़े में जेल गए कर्मचारी को बीएससी और बीकॉम का प्रभार

फर्जीवाड़े में जेल गए कर्मचारी को बीएससी और बीकॉम का प्रभार

September 8, 2022
ताजनगरी में योग दिवस पर पांच हजार लोग करेंगे योग

ताजनगरी में योग दिवस पर पांच हजार लोग करेंगे योग

June 14, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की
  • भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.