आगरा। मलपुरा में मंगलवार देर रात दबंगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों ने उन पर पथराव भी कर दिया। इसमें दोनों पुलिसकर्मी बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
कस्बे की रहने वाली अर्चना देवी ने देर रात पुलिस को सूचना दी कि पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने उनके घर पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया है। सूचना पर कांस्टेबल देवेंद्र और अभिषेक पहुंच गए, जिसके बाद हमलावरों ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। दोनों के ऊपर पथराव भी कर दिया। पुलिसकर्मियों ने थाने में सूचना दी। मौके पर जब तक फोर्स पहुंचा। हमलावर फरार हो गए। साथी पुलिसकर्मियों ने घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। थाना पुलिस ने दो व्यक्ति ओमवीर पुत्र ओम प्रकाश और अशोक पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मलपुरा को आज पकड़ लिया है।











