• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एटा की चारों सीटों पर खिला कमल, कासगंज में 2 सीटें भाजपा के खाते में

एटा की चारों सीटों पर खिला कमल, कासगंज में 2 सीटें भाजपा के खाते में

पटियाली सीट पर भाजपा को झटका, सपा जीती

March 10, 2022
in National, News, Politics, Uncategorized

ऋषि चौहान
एटा। विधानसभा चुनाव की आज हुई मतगणना में एटा की चारों सीटों पर भाजपा का परचम लहराया। संयोग यह रहा कि भाजपा के चारों मौजूदा विधायक अलीगंज, एटा, मारहरा और जलेसर सुरक्षित सीटों पर जीते, लेकिन कासगंज जिले में तीनों विधानसभा सीटों पर पिछले चुनाव की तर्ज पर भाजपा परचम नहीं लहरा सकी। कासगंज और अमापुर सीट पर भाजपा जीती तो पटियाली सीट पर भाजपा चुनाव हार गई।

एटा सदर सीट पर भाजपा के विपिन वर्मा डेबिड ने सपा के जुगेंद्र सिंह यादव को लगभग 20,000 मतों से हराया। अलीगंज से भाजपा के सत्यपाल सिंह राठौर लगातार दूसरा चुनाव जीतने में सफल रहे, उन्होंने सपा के रामेश्वर सिंह यादव को 4000 मतों से हराया। मारहरा सीट पर बीजेपी के वीरेंद्र वर्मा मामूली अंतर से जीते, उन्होंने सपा के अमित गौरव उर्फ टीटू को हराया। जलेसर सुरक्षित सीट पर संजीव दिवाकर सपा के रणजीत सुमन को हराकर लगातार दूसरा चुनाव जीते।

कासगंज में सदर सीट पर भाजपा के देवेंद्र राजपूत चुनाव जीते, उन्होंने सपा के पूर्व मंत्री मानपाल सिंह वर्मा को हराया। अमापुर सीट पर हरिओम वर्मा पहली बार चुनाव जीते। इस सीट पर तत्कालीन विधायक देवेंद्र सिंह की मौत हो गई थी, उसके चलते नया प्रत्याशी भाजपा ने उतारा था। पटियाली सीट पर 11 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी जनसभा की थी। कोरोना के प्रतिबंध हटने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली चुनावी जनसभा थी। इस सीट पर आज चार बार मतगणना हुई। पहली बार ममतेश 11000 वोटों से जीते। दूसरी बार 4000 वोटों से तीसरी बार 41 वोटों से और अंत में  मतगणना में 4000 वोटों से चुनाव हार गए। पटियाली में सपा की नादिरा सुल्तान ने चुनावी बाजी जीती। नादिरा को यह टिकट सपा नेता आजम खान की सिफारिश पर मिली थी।

भाजपा की इस बड़ी जीत पर एटा में आज जश्न का माहौल रहा। होली से 8 दिन पहले होली मनाई गई और दीपावली भी क्योंकि गुलाल उड़ने के साथ ही पटाखे भी खूब चले। भाजपाइयों में उत्साह दिखा। एटा में मतगणना में चुनाव जीतकर लौटे अलीगंज के विधायक सत्यपाल सिंह राठौर का काली नदी पर भाजपाइयों ने जमकर स्वागत किया।

पटियाली से जीती नाजिरा।
Previous Post

आगरा से सबसे बड़ी जीत पुरुषोत्तम खंडेलवाल की

Next Post

दीक्षांत समारोह: केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा की प्रिया बनीं गोल्डन गर्ल

Related Posts

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

पहले बोलने की अनुमति नहीं मिलने से नाराज बसपा पार्षदों ने नगर निगम के सदन में किया हंगामा

November 6, 2026

आगरा। शुक्रवार को नगर निगम के 17वें अधिवेशन की शुरुआत के साथ ही भाजपा और बसपा पार्षदों के बीच ऐसा...

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

पीईटी परीक्षा के आखिरी दिन भी रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई

November 1, 2026

आगरा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के आखिरी दिन रविवार को आगरा की यातायात व्यवस्था अभ्यर्थियों की भीड़ के आगे लड़खड़ा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

Next Post
दीक्षांत समारोह: केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा की प्रिया बनीं गोल्डन गर्ल

दीक्षांत समारोह: केडी मेडिकल कॉलेज मथुरा की प्रिया बनीं गोल्डन गर्ल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजगंज में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

ताजगंज में साढ़े चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

September 22, 2023
एक करोड़ की हीरे की ज्वेलरी चुराने वाला पूरा गैंग दबोचा

एक करोड़ की हीरे की ज्वेलरी चुराने वाला पूरा गैंग दबोचा

June 19, 2024
सदर भट्टी से लेकर मदीना तिराहे तक बीच सड़क पर खड़े वाहन पुलिस ने किए सीज

सदर भट्टी से लेकर मदीना तिराहे तक बीच सड़क पर खड़े वाहन पुलिस ने किए सीज

November 30, 2022
सिकंदरा से गायब छात्रा के बरामद नहीं होने से तनाव के हालात

सिकंदरा से गायब छात्रा के बरामद नहीं होने से तनाव के हालात

April 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले की मॉक ड्रिल, दो संदिग्ध गिरफ्तार
  • प्रयागराज जा रही बस सड़क पर डाले गए मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, 14 यात्री घायल
  • आगरा में तनिष्क शोरूम संचालक के यहां आयकर विभाग का छापा
  • ताजगंज में स्कूटी का हैंडल लगने पर दो संप्रदाय के बीच बवाल, पथराव और मारपीट से मची अफरा तफरी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.