आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में एक साढे चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
डिवीजन चौकी क्षेत्र में एक परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को पड़ोस में रहने वाले एक 14 वर्षीय किशोर ने साढे चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ गई। आरोपी के पिता ने उसका उपचार करने के लिए आश्वासन दिया। शुक्रवार तक वह टहलाता रहा। आज शाम को बालिका के परिजन थाने पहुंच गए। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।











