• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर अखिलेश यादव बोले यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है

अखिलेश ने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है और इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है

June 14, 2026
in Agra, National, News, Politics

आगरा। विजन इंडिया के लिए आगरा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावे में चोरी पर कहा कि यह सनातन धर्म के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि मर्यादा पुरुषोत्तम के मंदिर में चोरी की जांच अधिकारी करेंगे। इससे अधिक दुर्भाग्य कुछ और नहीं हो सकता है। 

अखिलेश यादव रविवार को होटल आइटीसी मुगल में विजन इंडिया कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता कर रहे थे। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है और इसके लिए करोड़ों रुपये खर्च करती है। प्रधानमंत्री ने यदि अपना विमान ईरान में उतार दिया होता तो देश को महंगाई और गैस की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। अखिलेश यादव ने कहा कि विश्व गुरु बनने का ख्वाब देखने वाले नीट का पेपर लीक होने से नहीं रोक सके। अपने बच्चों को सफलता दिलाने के लिए पेपर लीक कराया गया। एयरफोर्स का काम पेपर ले जाना नहीं है। योगी आदित्यनाथ पर कहा कि वर्ष 2017 से पहले उन्हें कोई नहीं जानता था। बताओ वह आगरा पहली बार कब आए थे। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री भूपेंद्र चौधरी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इतने बड़े नेता को सूक्ष्म मंत्री बनाया गया है। उन्होंने आगरा के पेठा उद्योग के मैकडोनाल्ड और पिज्जा हट के समान सरकार बनने पर पहचान दिलाने की बात कही। आलू किसानों के लिए कामन फेसिलिटी सेंटर बनवाकर आलू से उत्पाद बनवाने और खराब आलू से वाइन और वोदका बनवाने की बात कही। सुप्रीम कोर्ट में आगरा के उद्यमियों की उचित पैरवी को सरकार बनने पर देश के सबसे बड़े वकील को खड़ा करने की बात अखिलेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास महंगाई और बेरोजगारी का कोई जवाब नहीं है। बंगाल में ममता दीदी को हराया गया है। प्रदेश में सपा सरकार बनाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए का मतलब प्रेम, दया और अपनापन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लोगों से प्रेम, दया और अपनापन से मिलने पर जोर दिया।

Previous Post

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव दो दिन आगरा में, आज पहुंचे रामजीलाल सुमन के यहां

Next Post

भाजपा जाति, धर्म और पंथ आधारित राजनीति नहीं करती: राजनाथ सिंह

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
भाजपा जाति, धर्म और पंथ आधारित राजनीति नहीं करती: राजनाथ सिंह

भाजपा जाति, धर्म और पंथ आधारित राजनीति नहीं करती: राजनाथ सिंह

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भाजपा के मंडल महामंत्री सहित परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

भाजपा के मंडल महामंत्री सहित परिवार के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा

July 22, 2024
ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली कार में लूटी अस्मत

ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली कार में लूटी अस्मत

March 7, 2023
भारतीय ज्ञान परम्परा भारतवर्ष की थाती है: प्रोफेसर सिंघल

भारतीय ज्ञान परम्परा भारतवर्ष की थाती है: प्रोफेसर सिंघल

December 16, 2022
तीन जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग की जांच

तीन जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग की जांच

May 18, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.