• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
लोकसभा में सांसद चाहर ने आगरा के बाह-बटेश्वर को “अटल नगर” घोषित कर नया जिला बनाए जाने की मांग उठाई

लोकसभा में सांसद चाहर ने आगरा के बाह-बटेश्वर को “अटल नगर” घोषित कर नया जिला बनाए जाने की मांग उठाई

March 27, 2026
in administration, Agra, Cultural, Politics

आगर। लोकसभा के बजट सत्र में फतेहपुर सीकरी सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने आगरा के बाह-बटेश्वर को “अटल नगर” घोषित कर नया जिला बनाए जाने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि बाह-बटेश्वर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है और जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की तपोस्थली सोरीपुर-बटेश्वर के रूप में विश्व प्रसिद्ध है। सांसद ने तर्क दिया कि आगरा मुख्यालय से लगभग 100 किमी दूरी होने के कारण क्षेत्र की जनता को प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनका कहना है कि नया जिला बनने से पर्यटन, रोजगार, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुविधाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। अटल जी के जन्म शताब्दी वर्ष में इस मांग को उन्होंने उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। सांसद चाहर ने सदन में यह भी रेखांकित किया कि बाह-बटेश्वर विश्व प्रसिद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ जी की तपोस्थली श्योरीपुर -बटेश्वर के रूप में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाना जाता है। इसके अलावा बटेश्वर अपने प्राचीन मंदिर समूह, धार्मिक परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के कारण लंबे समय से आस्था और पर्यटन का प्रमुख केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि बाह-बटेश्वर में धार्मिक पर्यटन, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व की अपार संभावनाएं मौजूद हैं, लेकिन आज तक यह क्षेत्र उन संभावनाओं के अनुरूप विकसित नहीं हो सका है। राजकुमार चाहर ने कहा कि बाह-बटेश्वर क्षेत्र पर्यटन के लिहाज से बेहद समृद्ध है, लेकिन अभी तक इसे पर्याप्त सरकारी ध्यान, बुनियादी ढांचा और ब्रांडिंग नहीं मिल पाई है। यदि इसे “अटल नगर” के रूप में विकसित किया जाए और नए जिले का दर्जा मिले, तो यह क्षेत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से स्थापित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासनिक ढांचे में सुधार जैसे कई सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Previous Post

सरसों की कुटाई के दौरान थ्रेसर की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की मौत

Next Post

ताजगंज में आठ वर्षीय बालिका की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

Related Posts

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया

August 27, 2026

आगरा। एटा जिलाधिकारी के 17 बार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का फोन नहीं उठाने पर वह जिलाधिकारी के ऊपर...

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया

August 27, 2026

आगरा। खेरागढ़ क्षेत्र के लालपुर गांव में तालाब के पास किसी काम से गई एक बालिका अचानक पैर फिसलने से...

होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या

August 27, 2026

आगरा। आगरा- ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में गुरुवार शाम को एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। युवक के...

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा

August 26, 2026

आगरा। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित थाना इरादतनगर क्षेत्र के एक  होटल में कमरे में बुधवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों...

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

कमला नगर में देर रात बदमाशों ने व्यापारी से की ढाई लाख रुपए की लूट

August 26, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक व्यापारी को दो बदमाशों ने रोक लिया और उन पर तमंचा...

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

ट्रेनिंग के दौरान ही रिश्वत लेना सीख गया था दरोगा, हुआ था निलंबित, तब भी छात्र ही बना था रिश्वत का शिकार

August 26, 2026

आगरा। फतेहाबाद थाने के जिस दरोगा धीरेंद्र यादव का 30 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल हुआ है। वह एत्माउद्दौला...

Next Post
ताजगंज में आठ वर्षीय बालिका की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

ताजगंज में आठ वर्षीय बालिका की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आखिरकार हटाए गए थैले वाले थानाध्यक्ष शमसाबाद

आखिरकार हटाए गए थैले वाले थानाध्यक्ष शमसाबाद

December 15, 2023
ताजगंज में जानलेवा हमले के मुकदमे के बाद दबंगई दिखाते हुए धमकाने पहुंचे आरोपी

ताजगंज में जानलेवा हमले के मुकदमे के बाद दबंगई दिखाते हुए धमकाने पहुंचे आरोपी

November 17, 2024
अग्निवीर बनने के लिए 115 युवाओं ने किया प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन

अग्निवीर बनने के लिए 115 युवाओं ने किया प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवाओं का सेवन

October 1, 2022
छात्र-छात्रा को डिग्री नहीं मिलने पर कोर्ट ने कुलाधिपति को किया तलब

छात्र-छात्रा को डिग्री नहीं मिलने पर कोर्ट ने कुलाधिपति को किया तलब

April 2, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एटा डीएम के फोन नहीं उठाने पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य हुईं नाराज, 17 बार फोन नहीं उठाया
  • तालाब में डूबती बालिका को युवक ने छलांग लगाकर बचाया
  • होटल में आत्महत्या करने वाले युवक की प्रेमिका ने भी की आत्महत्या
  • इरादतनगर में होटल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ग्रामीणों का हंगामा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.