• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आखिरकार हटाए गए थैले वाले थानाध्यक्ष शमसाबाद

आखिरकार हटाए गए थैले वाले थानाध्यक्ष शमसाबाद

अपराध शाखा में भेजे गए हैं, पूर्व जांच अधिकारी से कहा था कि थैले में कपड़े भेजे थे, बयान था समझ से परे

December 15, 2023
in Agra, Corruption, Police

-गौरव प्रताप सिंह-

आगरा। आखिरकार थैले वाले थानाध्यक्ष शमसाबाद को पुलिस कमिश्नर ने हटा दिया है, उन्हें अपराध शाखा में भेजा गया है। उनके द्वारा थैला भेजा गया था। यह बात सामने निकल कर आ चुकी है। थैले में क्या था? यह बात अभी अधिकारियों के बीच में ही बनी हुई है। हालांकि दरोगा ने दावा किया था की थैले में मोटी रकम थी।

21 नवंबर को सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी। रील में सिर्फ कार के डैश बोर्ड पर 500-500 के नोटों की गड्डियां दिख रही थीं। तेज आवाज में गाना बज रहा था मोटी चैन, मोटा पैसा कोई दिखा तो हमारे जैसा, छोरी चिल्लावे पैसा ही पैसा। रील वायरल होने पर एसआई नितिन भड़ाना ने यह शिकायत की थी। कार उसकी थी। शमसाबाद थाने का कारखास सुमित कार मांगकर ले गया था। एक प्राइवेट व्यक्ति भी उसके साथ था। दोनों कार से एक बैग लेकर गए थे। बैग एसओ शमसाबाद ने भेजा था। बैग में क्या था। इसे लेकर उसने गंभीर आरोप लगाए थे। रील वायरल होने के बाद दरोगा की कार का मिलान कराया गया था। कार उसी की निकली थी। उसे निलंबित किया गया था। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने पूरे प्रकरण की प्रारंभिक जांच एसीपी फतेहाबाद आनंद कुमार पांडेय को दी थी। उन्होंने दरोगा, कारखास, प्राइवेट व्यक्ति सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए थे। शुरूआती जांच में इस बात की पुष्टि हुई थी कि कार से थैला गया था। थैला ले जाने पर कारखास सुमित को भी लाइन हाजिर कर दिया गया था। इस बात से और जाहिर हो गया था कि थैला तो गया है। थानाध्यक्ष अनिल शर्मा के भी बयान हुए थे। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि उन्होंने थैले में रिश्तेदारों के पास कपड़े भेजे थे। रिश्तेदारों का नाम पता पूछने पर वह नहीं बता पाए थे जिसके बाद उन पर शक की सुई गहरी हो गई थी। इधर जांच निष्कर्ष पर ही थी। डीसीपी पूर्वी ने ट्रांसफर होते समय यह जांच एसीपी फतेहाबाद से हटाकर एसीपी पिनाहट को दे दी। मामला सुर्खियों में छाया हुआ था। विभाग में चर्चाएं हो रही थी कि जिस दरोगा की कार थी उसे निलंबित कर दिया गया है। जो सिपाही थैला लेकर गया था उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है तो फिर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? उसे क्यों बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर के द्वारा उन्हें हटाकर अपराध शाखा में भेज दिया गया है। बमरौली कटारा थानाध्यक्ष विकास राणा को बालूगंज चौकी प्रभारी और बालूगंज चौकी प्रभारी रोहित कुमार को बमरौली कटारा का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मीडिया सेल प्रभारी राजीव सोलंकी को बरहन थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। क्योंकि बरहन थाने के थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान के खिलाफ विजिलेंस ने भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है। बरहन में जो राजीव सोलंकी भेजे गए हैं उन्हें अभी खैरागढ़ से हटे 6 महीने पूरे नहीं हुए हैं फिर भी उन्हें चार्ज कैसे मिल गया? यह बात सुर्खियों में छाई हुई है। खैरागढ़ से भी उन्हें शिकायत पर ही हटाया गया था। विधायक ने उन पर खनन के आरोप लगाए थे।

Previous Post

सलोनी ग्रुप के ठिकानों पर जीएसटी का छापा

Next Post

बल्केश्वर में लुटेरों ने व्यापारी की एक्टिवा लूटी

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
बल्केश्वर में लुटेरों ने व्यापारी की एक्टिवा लूटी

बल्केश्वर में लुटेरों ने व्यापारी की एक्टिवा लूटी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

15 जुलाई को लूट और मुकदमा दो अगस्त को दर्ज

15 जुलाई को लूट और मुकदमा दो अगस्त को दर्ज

August 3, 2023
चांदी डकैती के मामले में वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

चांदी डकैती के मामले में वांछित बदमाश से पुलिस की मुठभेड़

December 14, 2022
यमुना एक्सप्रेस वे पर सात बसों और दो कारों में टकराने के बाद लगी आग, जलने से चार की मौत कई घायल

यमुना एक्सप्रेस वे पर सात बसों और दो कारों में टकराने के बाद लगी आग, जलने से चार की मौत कई घायल

December 16, 2025

बुधवार को रानी पक्षालिका, बेबी रानी, भगवान सिंह, जीएस धर्मेश ने किया नामांकन

January 19, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.