• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
युवक को अपराधी बनाने में 33 पुलिसकर्मी बुरे फंसे, होगी CBI जांच, आगरा में एएनटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर सहित कई के नाम फंसाने वालों में

युवक को अपराधी बनाने में 33 पुलिसकर्मी बुरे फंसे, होगी CBI जांच, आगरा में एएनटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर सहित कई के नाम फंसाने वालों में

इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा आगरा में एएनटीएफ में तैनात

January 31, 2026
in administration, Agra, Court, Crime, Police

आगरा। जेल में बंद एक युवक को मोटरसाइकिल चोरी के फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के मामले में 33 पुलिसकर्मियों की हाईकोर्ट के आदेश पर अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद ने सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी है। इन 33 पुलिस कर्मियों में वर्तमान में आगरा में भी कुछ पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें आगरा एएनटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा, एएनटीएफ में तैनात हेड कांस्टेबल वसीम, आगरा जीआरपी में तैनात हेड कॉन्स्टेबल लोकेश आदि शामिल हैं। इसके अलावा फिरोजाबाद  और आसपास के जिलों में कई तैनात हैं। कुछ चार्ज पर बने हुए हैं। अब देखना होगा कि इन्हें साइड लाइन किया जाएगा या नहीं।  

वर्ष 2018 में मथुरा में हाईवे निवासी सुमित कुमार के भाई पुनीत कुमार को एसओजी ने फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर दो दिन तक अपने पास रखकर थर्ड डिग्री दी थी। उसके बाद गोविंद नगर पुलिस के साथ मिलकर चोरी और लूट जैसे पांच मामलों में उसे जेल भेज दिया था। सुमित ने इस बात की शिकायत राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग लखनऊ में की थी। आयोग ने मामले का संज्ञान लेकर प्रकरण की जांच पुलिस मुख्यालय लखनऊ की विशेष जांच दल से कराने के आदेश दिए थे। जांच में 33 पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मियों को दोषी पाया गया। 6 सितंबर 2022 को सुमित कुमार की याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश भी पारित किए थे, जिस पर प्रदेश सरकार की ओर से सीबीआई जांच आदेश को वापस करने के लिए पुनर्विचार को याचिका लगाई गई थी। 22 जनवरी 2026 को हाईकोर्ट ने इसे खारिज करते हुए अपर मुख्य सचिव गृह लखनऊ को सीबीआई के लिए जांच को ट्रांसफर करने के आदेश पारित किया। जिसके अनुपालन में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद की ओर से अनुपालन करने का हलफनामा हाईकोर्ट में दाखिल किया गया है। अब सीबीआई पूरे मामले की जांच करेगी।

यह पुलिसकर्मी फंसे

तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर, तत्कालीन सीओ आलोक दुबे, तत्कालीन सीओ प्रीति सिंह, तत्कालीन सीओ विजय शंकर मिश्रा, तत्कालीन निरीक्षक शिव प्रताप सिंह, रामपाल सिंह, निरीक्षक हरविंदर मिश्रा, अवधेश त्रिपाठी, नितिन कसाना, तत्कालीन उप निरीक्षक और वर्तमान में फिरोजाबाद में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, अनिल कुमार, राजवीर सिंह, धर्मवीर कर्दम, राम फुल शर्मा, सुल्तान सिंह, प्रदीप कुमार, विपिन भाटी, हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, कांस्टेबल सुदेश कुमार आदि शामिल हैं। 

जांच में फंसे पुलिसकर्मियों ने सुमित को परेशान करने को कोई कसर नहीं छोड़ी

सुमित मामले में लगातार पैरवी कर रहा था। इसलिए जांच में फंसने वाले पुलिसकर्मियों ने सुमित को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया  पुलिस ने फिरोजाबाद में रहने वाली एक महिला को बहला फुसलाकर अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया  इतना ही नहीं मुकदमा दर्ज करने वाली विवाहिता को नाबालिग भी दर्शा दिया। इस मुकदमे में पुलिस ने सुमित के साथ उसके भाई जो कि पुलिस में तैनात है दीपेंद्र कुमार और उसकी मां का नाम भी विवेचना के दौरान शामिल कर लिया। मुकदमे में नाम आने से तनाव के कारण उनकी मां को वर्ष 2022 में ब्रेन हेमरेज हो गया और उनकी मौत हो गई। भाई दीपेंद्र भी निलंबित हो गए थे। 2022 में उनकी बहाली हो सकी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्हें बेगुनाह साबित करने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। शिकायत से नाराज हुई पुलिस ने सभी हथकंडे अपनाए जिस वजह से परिवार को भूमिगत भी रहना पड़ा।

Previous Post

आगरा में न्यायिक अधिकारी को फोन कर 10 लाख रुपए की मांगी गई चौथ, मुकदमा

Next Post

आगरा-जलेसर रोड पर कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच की मौत

Related Posts

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख

September 28, 2026

आगरा। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश भर में प्रदर्शन चल रहा है। सोमवार को उनके...

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत

September 27, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हाईवे पर...

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे

September 27, 2026

आगरा। रविवार रात को पिनाहट थाना क्षेत्र में एक मकान की छत अचानक गिर पड़ी। मलबे के नीचे 14 लोग...

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 27, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

Next Post
आगरा-जलेसर रोड पर कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच की मौत

आगरा-जलेसर रोड पर कंटेनर ने ऑटो में मारी टक्कर, पांच की मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु को बस ने कुचला, मौत

मनकामेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे श्रद्धालु को बस ने कुचला, मौत

July 9, 2023
छह साल से फरार चल रहे वांछित वारंटी को पकड़ा

छह साल से फरार चल रहे वांछित वारंटी को पकड़ा

July 17, 2023
ताजनगरी में आंधी-बारिश से तपती गरमी में राहत

ताजनगरी में आंधी-बारिश से तपती गरमी में राहत

May 1, 2022
आने वाला समय रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का है: बिश्नोई

आने वाला समय रोबोटिक्स और ऑटोमेशन का है: बिश्नोई

February 25, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रेसियों ने पोती कालिख
  • बुलेट सवार को रोडवेज बस 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई, मौके पर मौत
  • घर के बरामदे की छत गिरी, 14 लोग मलबे में दबे
  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.