• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बल्केश्वर में लुटेरों ने व्यापारी की एक्टिवा लूटी

बल्केश्वर में लुटेरों ने व्यापारी की एक्टिवा लूटी

एक्टिवा से पहले मोबाइल लूटने का प्रयास किया था

December 15, 2023
in Agra, Crime

आगरा। शुक्रवार को बल्केश्वर में बाइक पर आए दो बदमाशों ने एक व्यापारी की एक्टिवा लूट ली। एक्टिवा से पहले उन्होंने मोबाइल लूटने का प्रयास किया था। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस उनका सुराग लगाने में जुटी है।

 ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी उद्देश्य गुप्ता की बल्केश्वर में बड़ा गुरुद्वारा के पास परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि वह दोपहर में करीबन 12 बजे 500 मीटर की दूरी पर स्थित चाय की दुकान पर गए थे। वहां से चाय लेकर वापस अपने एक्टिवा से आ रहे थे। टीला मोहल्ले के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने आगे आकर रोक लिया। वह कुछ समझ पाते उससे पहले ही बाइक से उतरकर एक बदमाश आया। उसने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोबाइल छीनने लगा। उन्होंने विरोध किया। किसी तरह स्कूटर को तेजी से दौड़ा दिया। इस पर बदमाश पीछे आने लगे। आदर्श नगर तिराहे पर हड़बड़ाहट में व्यापारी का एक्टिवा दीवार से टकरा गया। इस पर वह गिर गए। वहीं बदमाश भी आ गए। वह जान बचाने के लिए एक्टिवा को छोड़कर रिश्तेदार के घर में घुस गए। उधर, एक्टिवा को बदमाश लूटकर ले गए। सूचना पर एसीपी हरीपर्वत मयंक तिवारी और थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह पहुंच गए।एसीपी मयंक तिवारी ने बताया कि कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए हैं। एक बदमाश एक्टिवा लेकर जाता नजर आया है। वह कालोनी में ही जाता दिख रहा है। व्यापारी की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया है।

Previous Post

आखिरकार हटाए गए थैले वाले थानाध्यक्ष शमसाबाद

Next Post

मुक्त कराई किशोरी ने बताया नानी उससे देह व्यापार कराती थी

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
मुक्त कराई किशोरी ने बताया नानी उससे देह व्यापार कराती थी

मुक्त कराई किशोरी ने बताया नानी उससे देह व्यापार कराती थी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

भाजपा ने उतारे आगरा की दोनों लोकसभा सीट पर पुराने प्रत्याशी, बघेल और बघेल हुए रिपीट

भाजपा ने उतारे आगरा की दोनों लोकसभा सीट पर पुराने प्रत्याशी, बघेल और बघेल हुए रिपीट

March 2, 2024
मकान का छज्जा गिरने से बालक की मौत

मकान का छज्जा गिरने से बालक की मौत

June 7, 2022
सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

सांसद और सिकंदरा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल

June 25, 2023
नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी, होगा मुकदमा दर्ज

नाबालिगों को वाहन देना पड़ेगा भारी, होगा मुकदमा दर्ज

July 11, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.