आगरा। लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने शनिवार को 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। आगरा में दोनों सीटों पर पुराने प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर रिपीट किए गए हैं। मथुरा में हेमा मालिनी को भी रिपीट किया गया है। इसके साथ ही इटावा से प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया को रिपीट किया गया है।प्रधानमंत्री मोदी बनारस से चुनाव लड़ेंगे।
195 सीटों में 28 सीटें महिलाओं को, 47 युवाओं को, 17 सीट एससी, 18 एसटी और 57 सीटें ओबीसी प्रत्याशियों को दी गई हैं। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, दिल्ली की 5, जम्मू कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल की 2, गोवा की 1, त्रिपुरा की 1, अंडमान की 1, दमन और दीव की 1 सीट शामिल है।











