• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

April 13, 2026
in administration, Agra, Education

आगरा।  उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सहायक आचार्य चयन पुनर्परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण, सकुशल और निर्विवाद रूप से संपन्न कराने के लिए मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जनपद आगरा में परीक्षा के लिए कुल सात केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो दिनों में कुल 10,455 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक आयोजित होगी। आगरा में सेंट जॉन्स कॉलेज ब्लॉक-A, एमजी रोड, सेंट जॉन्स कॉलेज ब्लॉक-B, एमजी रोड, श्री केदारनाथ सेक्सरिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बेलनगंज, साकेत विद्यापीठ इंटर कॉलेज, शाहगंज, राजकीय इंटर कॉलेज, पचकुंया शाहगंज, राजा बलवंत सिंह इंटर कॉलेज, खंदारी और नगर निगम इंटर कॉलेज, ताजगंज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि एक अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और हर सेक्टर के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। गोपनीय सामग्री को कोषागार में डबल लॉकर में सुरक्षित रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, बिजली, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित होगी। परीक्षा संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों की ट्रेनिंग और ब्रीफिंग कराई जाएगी। परीक्षा दिवस पर कोषागार से प्रश्नपत्रों और अन्य गोपनीय सामग्री को कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। परीक्षा के बाद आयोग के निर्देशानुसार सामग्री को सुरक्षित रूप से वापस जमा कराया जाएगा। मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप ने कहा कि यह परीक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और सतर्कता से करें। उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं।

Previous Post

यमुना में मोटरबोट के पलटने से हुए हादसे में अब तक 15 लोगों के शव मिले

Next Post

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

Related Posts

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते

October 28, 2026

आगरा। आगरा में मंडी परिसर में एमएलसी चुनाव की मतगणना बुधवार सुबह खत्म हो गई। स्नातक सीट पर भारतीय जनता...

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

October 27, 2026

आगरा। जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के 10 थाना प्रभारी को डीजीपी ने सस्पेंड किया है।...

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज

October 27, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर खंदौली स्थित मई चौराहे के पास अलीगढ़ के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पर हमला करने...

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त

October 27, 2026

आगरा। आगरा खंड शिक्षक एमएलसी सीट पर रात 9 बजे तक सपा प्रत्याशी डा. आकाश अग्रवाल लगभग 3431 वोटों से...

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के  कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के कलाकार दिलजीत दोसांझ ताजमहल की खूबसूरती के हुए कायल

October 27, 2026

आगरा। पंजाबी संगीत और फिल्म जगत के लोकप्रिय कलाकार दिलजीत दोसांझ ने मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। वह ताजमहल...

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

पुनर्मतदान में दो- तीन बार आमने सामने आए सपाई और भाजपाई, कल होगी मतगणना

October 26, 2026

आगरा। आगरा में आज तीन बूथों पर पुनर्मतदान हुआ। मतगणना कल मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मंडी परिषद...

Next Post
एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

एसबीआई के बाहर डेढ़ लाख की चोरी का खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एमजी रोड पर युवक को स्टंट करना पड़ा भारी

एमजी रोड पर युवक को स्टंट करना पड़ा भारी

June 29, 2022
सदर पुलिस ने रात भर हवालात में रखने के बाद छोड़ दिए पशु चोर !

सदर पुलिस ने रात भर हवालात में रखने के बाद छोड़ दिए पशु चोर !

October 19, 2023
हुनर हाट में अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने आगरा की चाट का स्वाद चखा

हुनर हाट में अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने आगरा की चाट का स्वाद चखा

May 21, 2022
चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

August 29, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव: स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र और शिक्षक सीट पर सपा के आकाश अग्रवाल जीते
  • जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीजीपी ने लोहामंडी इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
  • खंदौली में अपर जिला जज पर हमला, मुकदमा दर्ज
  • शिक्षक एमएलसी सीट पर सपा, स्नातक पर भाजपा बनाए हुए बढ़त
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.