• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है: केशव प्रसाद मौर्य

सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है: केशव प्रसाद मौर्य

डिप्टी सीएम बोले- भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और उसकी मजबूती में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है

June 7, 2026
in administration, Agra, News

आगरा। सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है। जब वह सत्ता में थी उस समय राम भक्तों पर लाठी चार्ज किया गया और गोलियां चलवाईं। यह बातें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस इंडिया और यूजीआई की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कहीं।

कार्यक्रम से पूर्व उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत परिसर में पौधारोपण किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और पत्रकार समाज तथा सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करते हैं। यदि सरकार कहीं कमी करती है तो उसे उजागर करना पत्रकारों का अधिकार है और यदि कोई अच्छा कार्य होता है तो उसे जनता तक पहुंचाना भी पत्रकारों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 1972 से प्रारंभ हुई लगभग 55 वर्षों की गौरवशाली यात्रा तय करने वाले नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय सम्मेलन में उपस्थित सभी पत्रकारों का वह अपनी पार्टी और सरकार की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन करते हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय वैचारिक परंपरा में संगठन को हमेशा सरकार से बड़ा माना गया है। पत्रकारिता समाज और शासन के बीच संवाद का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञ, चिकित्सक, पुलिसकर्मी और पत्रकार ऐसे क्षेत्र हैं जिनमें कार्यरत लोगों का दायित्व 24 घंटे का होता है और उन्हें किसी भी समय अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना पड़ सकता है। उपमुख्यमंत्री ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए पत्रकारों ने अनेक चुनौतियों का सामना किया था। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और उसकी मजबूती में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा का समर्थन करते हुए कहा कि इससे समय, धन और संसाधनों की बचत होगी तथा विकास कार्यों को अधिक गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी और आम नागरिक भी इस विचार का समर्थन कर रहे हैं। बचत की भारतीय परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने ऊर्जा संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया और कहा कि ऊर्जा की बचत करके देश ऊर्जा संकट जैसी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकता है।

Previous Post

फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

Next Post

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

Related Posts

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

June 7, 2026

आगरा। गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने और देशभर में पूर्ण गोवंश वध बंदी लागू करने की मांग को लेकर...

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

June 7, 2026

आगरा। श्रीलंका दौरे पर होने वाले  टेस्ट मैचों के लिए बीसीसीआई ने इंडिया-ए टीम घोषित कर दी है। शहर के...

फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा

June 6, 2026

आगरा। आगरा में प्लॉट दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित द्वारा...

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

पुलिस आख्या को अधूरी बताकर कंगना रनौत को अदालत में तलब करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

June 6, 2026

आगरा। अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत से जुड़े प्रकरण में शनिवार को अदालत में वादी अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा की ओर...

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

June 5, 2026

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस पर ताजनगरी में पर्यावरण संरक्षण, मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और हरित भविष्य का संदेश एक साथ...

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

वारंट पर गिरफ्तार करके लाई गई महिला के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट पर अधिवक्ताओं ने सुनाई खरी खोटी

June 5, 2026

आगरा। एक महिला के एनबीडब्लू वारंट होने पर सिकंदरा पुलिस उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेशी के लिए लाई थी। ...

Next Post
श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा कानपुर हाईवे पर ट्रक ने दो बहनों को लिया चपेट में, एक की मौत

आगरा कानपुर हाईवे पर ट्रक ने दो बहनों को लिया चपेट में, एक की मौत

November 7, 2022
एंटी करप्शन के पास पहुंच रहीं लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें, सुधर जाएं नहीं तो होगी कार्रवाई

एंटी करप्शन के पास पहुंच रहीं लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें, सुधर जाएं नहीं तो होगी कार्रवाई

July 6, 2023
बेकाबू डंपर बालूगंज में नाले में जा गिरा और एक कोठी की दीवार से जा टकराया

बेकाबू डंपर बालूगंज में नाले में जा गिरा और एक कोठी की दीवार से जा टकराया

April 5, 2026
कल आगरा में ब्लैकआउट अलर्ट, प्रशासन ने नागरिकों के लिए की एडवाइजरी जारी

कल आगरा में ब्लैकआउट अलर्ट, प्रशासन ने नागरिकों के लिए की एडवाइजरी जारी

May 6, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं
  • श्रीलंका दौरे पर होने वाले दो चार-दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम के कप्तान बने ध्रुव जुरैल
  • सपा संतों और भक्तों दोनों का ही अपमान करती है: केशव प्रसाद मौर्य
  • फतेहाबाद रोड पर प्लॉट दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये वसूले, मुकदमा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.