• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आगरा में कल से एमजी रोड पर ट्रैफिक का नया ब्लूप्रिंट लागू

आगरा में कल से एमजी रोड पर ट्रैफिक का नया ब्लूप्रिंट लागू

दिल्ली गेट से हरीपर्वत की ओर चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद

July 5, 2026
in administration, Agra

आगरा। स्कूल खुलने और बंद होने के समय, रावली मंदिर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के बीच एमजी रोड पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन ने सोमवार से विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत एमजी रोड पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, स्कूलों के बाहर विशेष निगरानी और रॉन्ग साइड चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीएम ग्रिड योजना के तहत दिल्ली गेट क्षेत्र में सड़क निर्माण के चलते दिल्ली गेट से हरीपर्वत की ओर चारपहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई है।

रावली मंदिर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण कार्य के कारण एमजी रोड पर यातायात का दबाव बना हुआ है। यहां हर वक्त जाम लगा रहता है। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार से विशेष प्लान तैयार किया है। सुबह स्कूल खुलने से लेकर छुट्टी होने तक पूरे मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस टीमें तैनात रहेंगी, ताकि कहीं भी जाम की स्थिति न बनने पाए। सेंट पीटर्स, सेंट पैट्रिक और सेंट पॉल्स समेत अन्य स्कूलों के बाहर स्कूल समय के दौरान पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा और वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए स्कूल खुलने और छुट्टी के समय विशेष निगरानी रखी जाएगी। अभिभावकों से भी निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। एमजी रोड पर एसबीआई चौराहे से साई की तकिया तथा पुष्पक हलवाई तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ तत्काल चालान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में राहत नहीं दी जाएगी। इधर सीएम ग्रिड योजना के तहत दिल्ली गेट क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण यहां नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब दिल्ली गेट होकर चारपहिया वाहन हरीपर्वत की ओर नहीं जा सकेंगे। यातायात को नियंत्रित करने के लिए चौराहे पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। नई व्यवस्था के अनुसार बाबू गुलाबराय मार्ग से मदिया कटरा जाने वाले चारपहिया वाहनों को अब आरबीएस मार्ग होकर अपने गंतव्य तक जाना होगा। वहीं हरीपर्वत से दिल्ली गेट की ओर जाने वाले वाहन स्पीड कलर लैब के सामने वाले मार्ग का उपयोग करेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश का प्रयास न करें।

Previous Post

ऑटो में बैठाकर करते थे लूट, चाकू के दम पर छीनते थे नकदी-मोबाइल

Next Post

बाईपास की जद में आने वाले गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक

Related Posts

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

ग्रेटर आगरा की टाउनशिपों का निरीक्षण करने पहुंचे एडीए उपाध्यक्ष, कार्य धीमे होता देख हुए नाराज

October 7, 2026

आगरा। ग्रेटर आगरा योजना में विकास कार्यों की रफ्तार को धीमा लेकर एडीए के उपाध्यक्ष विजय कुमार नाराज हुए। निरीक्षण...

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

न्यायालय के आदेश पर ठेकेदार रवि लवानिया के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज

October 7, 2026

आगरा। जलकल विभाग से जुड़े मामले में न्यायालय के आदेश पर छत्ता थाने में ठेकेदार रवि लवानिया समेत पांच लोगों...

Next Post
बाईपास की जद में आने वाले गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक

बाईपास की जद में आने वाले गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

हाथरस जा सकते हैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया

हाथरस जा सकते हैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी ने भी हादसे पर दुख जताया

July 4, 2024
शहर के सभी नालों का मास्टर प्लान बनाया जाए – बोले विशेष सचिव

शहर के सभी नालों का मास्टर प्लान बनाया जाए – बोले विशेष सचिव

July 5, 2024
एसएसपी ने किया एक और दरोगा का तबादला, रात से लेकर दोपहर तक 5 का तबादला

एसएसपी ने किया एक और दरोगा का तबादला, रात से लेकर दोपहर तक 5 का तबादला

June 26, 2022
तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

तेज आंधी और बारिश ने शहर में मचाई तबाही, कई पेड़ टूटे, कई इलाकों की 10:15 बजे तक बिजली गुल

May 29, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट
  • नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.