• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पेट में दर्द होने पर भी एसओ व मुंशी के छुट्टी नहीं देने पर आत्महत्या करने वाले सिपाही के परिजन बोले- दोषियों पर हो मुकदमा दर्ज फिर करेंगे अंतिम संस्कार

पेट में दर्द होने पर भी एसओ व मुंशी के छुट्टी नहीं देने पर आत्महत्या करने वाले सिपाही के परिजन बोले- दोषियों पर हो मुकदमा दर्ज फिर करेंगे अंतिम संस्कार

इरदतनागर में पहुंचा मृतक सिपाही का शव, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

July 16, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। बुलंदशहर में लखावटी पुलिस चौकी पर तैनात आगरा के रहने वाले सिपाही सुधीर सिंह ने बृहस्पतिवार तड़के लखावटी मध्य गंग नहर की पटरी पर सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले का सिपाही का सोशल मीडिया पर एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में मृतक थाना प्रभारी राहुल चौधरी, मुंशी अंकित गुर्जर, सुधीर कुमार पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रहा है। मृतक का शव आगरा में उसके घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि पहले दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। मौके पर पुलिस अधिकारी और पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। उधर एसएसपी बुलंदशहर ने ऑडियो का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी, दोनों मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया है।

गांव सिंगेचा थाना इरादतनगर जनपद आगरा निवासी 25 वर्षीय सुधीर सिंह करीब तीन माह से औरंगाबाद थाने में तैनात थे। वह 2025 बैच के सिपाही थे। बुधवार रात्रि में सुधीर सिंह की ड्यूटी लखावटी पुलिस चौकी स्थित बैरियर पर थी। सुधीर सिंह के साथ सिपाही सौरभ शर्मा भी ड्यूटी पर थे। बताया गया कि देर रात्रि फोन पर सिपाही सुधीर सिंह की परिचित से बातचीत हुई। इसके बाद वह करीब तीन बजे लखावटी मध्य गंग नहर की पटरी पर जा पहुंचे। पीछे से साथी सौरभ शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। सौरभ ने सुधीर सिंह को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच सुधीर सिंह ने सर्विस राइफल से हवाई फायर कर दिया। साथी सिपाही सौरभ भागकर लखावटी पुलिस चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी को घटना की जानकारी दी। पुलिस को आता देख सुधीर सिंह ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली गर्दन में लगते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सिपाही के खुद को गोली मारने की सूचना से पुलिस महकमे में अफरा-तरफी मच गई। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। वायरल ऑडियो के आधार पर थाना प्रभारी राहुल चौधरी, मुंशी अंकित गुर्जर, सुधीर कुमार को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी। इधर  सुधीर का शव जैसे ही उसके गांव पहुंचा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां तो रोते-रोते बेहोश हो गई। वह बोली मेरा बेटा मुझे लौटा दो। परिजनों का कहना था की अंतिम संस्कार तभी होगा जब दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। पुलिस अधिकारी उन्हें सांत्वना दे रहे थे और कार्रवाई का आश्वासन भी। पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र सिंह गांव में पहुंच गए हैं और उन्होंने डीजीपी से बात कर न्याय दिलाने की बात कही है। 

 

प्रताड़ना से तंग आकर नौकरी, जिंदगी से दे रहा हूं त्यागपत्र…
वायरल ऑडियो में मृतक सिपाही सुधीर सिंह कह रहे हैं कि 13 जुलाई को उनके पेट में दर्द था। अपनी परेशानी के बारे में उन्होंने मुंशी अंकित गुर्जर को बताया लेकिन उन्होंने उनकी एक न सुनी। थाना प्रभारी को बताने पर उन्होंने उनके साथ गाली गलौज करते हुए टार्चर किया। प्रताड़ना से तंग आकर वह इस नौकरी और जिंदगी से त्याग पत्र दे रहे हैं। वहीं, वायरल ऑडियो में एक आवाज और सुनाई दे रही है, जो मृतक सिपाही सुधीर सिंह को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Previous Post

पत्नी के ताने से तंग आकर पति ने की आत्महत्या, 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज

Next Post

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

Related Posts

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

October 16, 2026

आगरा। ऐतिहासिक इमारतों और विविध लोकेशन के लिए फिल्म निर्माताओं की पसंद बनते जा रहे आगरा में एक बार फिर...

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

Next Post
आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

आगरा मे स्कूल वैन चालकों की हड़ताल से अभिभावक हुए परेशान

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गाजियाबाद में गौशाला में लगी आग, सौ के करीब गायें जल कर मरीं

गाजियाबाद में गौशाला में लगी आग, सौ के करीब गायें जल कर मरीं

April 11, 2022

उन्नाव में भीषण हादसा: तीन पुलिसकर्मियों की मौत

February 5, 2022
दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026
हरियाणा से बिक्री को लाई गई शराब पकड़ी

हरियाणा से बिक्री को लाई गई शराब पकड़ी

March 27, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित
  • शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार
  • जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.