• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

आरटीओ ने पकड़ा था यह ट्रक, कैमरोंने को देखते हुए पुलिस पीछा करते-करते सिद्धार्थनगर तक पहुंची

August 28, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में अब थाने भी सुरक्षित नहीं है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि जो थाने में ही डाका डाल रहे हैं उन्हें भी पुलिस छोड़ रही है। ऐसा ही एक मामला एकता थाने का सामने आया है। एकता थाने में आरटीओ द्वारा दाखिल किया गया ट्रक थाने से ही चोरी हो गया। ट्रक चोरी होने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। चर्चा है कि ट्रक के पीछे-पीछे पुलिस सिद्धार्थनगर तक पहुंची। वहां से उसे ले आई। ट्रक को जो ले गए थे उन्हें भी पकड़ लिया गया। हैरानी की बात यह है कि थाने में से ट्रक चोरी होने के मामले में  मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इतने बड़े अपराध में भी मुकदमा दर्ज नहीं होने से तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर इतना बड़ा अपराध क्यों दबा दिया गया? यह जांच का विषय है। लेकिन जिम्मेदार पर तो कार्रवाई फिर भी बनती है।

बताया जा रहा है कि राजस्थान नंबर का एक ट्रक आरटीओ के द्वारा पकड़ा गया था। यह एकता थाने में दाखिल कर दिया गया। ट्रक थाना परिसर में ही खड़ा था। सूत्रों की मानें तो पांच अगस्त को ट्रक चोरी हो गया। ट्रक के थाने से चोरी होने के बाद थाने में खलबली मच गई। ट्रक की तलाश शुरू हो गई। ट्रक का टोल पर जाते हुए फुटेज मिल गया। ट्रक को बरामद करने के लिए कई पुलिसकर्मियों को दौड़ाया गया। पुलिसकर्मी थार और स्कॉर्पियो से सीसीटीवी देखते हुए सिद्धार्थनगर तक पहुंच गए। सिद्धार्थ नगर पहुंचने से पहले पुलिस ने महाराजगंज और सिद्धार्थनगर पुलिस को भी सूचना दे दी। वहां ट्रक को पकड़ लिया गया था। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रक की नंबर प्लेट हटाकर उसे टोल के रास्तों से बचाते हुए लाकर थाने में खड़ा कर दिया। चर्चा है कि जिन लोगों ने ट्रक चुराया था उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन इतने बड़े अपराध में भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके पीछे थाने के पुलिसकर्मियों के बीच में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस कर्मियों का आपस में कहना है कि उनका तो सिद्धार्थनगर तक आने जाने में डीजल और फूंक गया। इसके साथ ही ट्रक में 20 हजार का डीजल लौटते समय अलग से डलवाना पड़ा। इधर ट्रक मालिक ने ट्रक रिलीज भी करा लिया है। ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने से और लोगों को छोड़े जाने से थाने के पुलिसकर्मी भी आश्चर्यचकित हैं। आखिर जिम्मेदार के द्वारा ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज क्यों नहीं किया गया? ट्रक बरामद होने के बाद जो लोग पकड़े गए थे उन्हें गिरफ्तार क्यों नहीं दिखाया गया? थाने से ट्रक चोरी के अपराध को जिम्मेदार ने रफा दफा कैसे कर दिया? इतने बड़े कांड को छिपाने पर क्या जिम्मेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई होगी या मामले में लीपापोती कर दी जाएगी यह देखने के लिए सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। 

Previous Post

रक्षाबंधन पर सड़क हादसों में दो घरों के चिराग बुझ गए, छाया मातम

Next Post

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

Related Posts

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

Next Post
चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

चलती बुलेट बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी, राहगीरों ने समय रहते बुझाई लपटें

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

गौशाला में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के निलंबन की संस्तुति

गौशाला में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सा अधिकारी के निलंबन की संस्तुति

November 11, 2024
आरबीएस कॉलेज की बीए प्रथम सेमेस्टर की कट ऑफ हुई जारी

आरबीएस कॉलेज की बीए प्रथम सेमेस्टर की कट ऑफ हुई जारी

July 15, 2024
तूफान के साथ हुई तेज बारिश, मंदिर का गुंबद धराशाई

तूफान के साथ हुई तेज बारिश, मंदिर का गुंबद धराशाई

March 14, 2023
प्रदेश को गुंडा मुक्त किया बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रदेश को गुंडा मुक्त किया बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

February 15, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.