• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ

जुआ पर बिना अधिकारियों की अनुमति के नहीं पड़ती दबिश, लूटने ही पहुंचे थे बिना अनुमति के यह भी बात हुई साफ

October 17, 2026
in administration, Agra, Corruption, Crime, Police

आगरा। रकाबगंज थाना क्षेत्र में रावली के पास पुलिस पर जिस युवक को तीसरी मंजिल से फेंक कर हत्या करने का आरोप लग रहा है उसकी दो बच्चियां अनाथ हो गई हैं। पिता का कहना है बेटे की मौत के बाद पुलिस ने मामला दबाने के लिए चार लाख रुपए देने की बात भी कही थी। इस पर उन्होंने कहा एक तो उनके बेटे की हत्या कर दी ऊपर से उसकी हत्या का सौदा कर रहे हो। मामले से क्षेत्र में तनाव है और पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश है।

रावली में मंदिर के पास जुआ हो रहा था। रात में यहां पर पुलिस पहुंच गई। पैसे की लूटपाट को लेकर विवाद हुआ ऐसी चर्चाएं हैं। चंदन राजपूत ने बताया कि पुलिस को पैसे नहीं देने पर पुलिस ने ललित के साथ मारपीट की और उसे नीचे फेंक दिया। वह जमीन पर पड़ा पड़ा तड़प रहा था लेकिन पुलिस उसे अस्पताल ले जाने की जगह भाग गई। सुबह वह उनके पास आई और कहा चार लाख रुपए लेकर मामला दबा दो। यह सुनकर वह भड़क गए। इधर क्षेत्रीय लोगों ने हंगामा कर दिया और जाम लगा दिया। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि बीते दिनों भी पुलिस जुआ लूट कर ले गई थी इससे उसकी आदत खराब हो गई। वह फिर से जुआ लूटने आई थी। अगर जुआ लूटने नहीं आई थी तो फिर अधिकारियों को जुआ पर दबिश देने की सूचना क्यों नहीं थी? विधायक डॉ. जीएस धर्मेश भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर घटना  पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने मृतक के परिवार को न्याय और नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया उसके बाद भीड़ शांत हुई। लोगों का यह भी कहना है अगर नौकरी नहीं मिली तो विधायक के आवास का घेराव करेंगे। मृतक ललित एक अस्पताल में कंपाउंडर था, उसकी दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों के सर से पिता का साया उठने पर क्षेत्रीय लोगों की आंखें नम हैं। उनका कहना है पुलिस ने दोनों बेटियों को अनाथ कर दिया। इधर एसीपी अमीशा ने बताया दो कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Previous Post

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

Related Posts

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल

October 17, 2026

आगरा। रकाबगंज थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि थाने की पुलिस जुआ लूटने के लिए पहुंची...

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

October 16, 2026

आगरा। ऐतिहासिक इमारतों और विविध लोकेशन के लिए फिल्म निर्माताओं की पसंद बनते जा रहे आगरा में एक बार फिर...

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से मची भगदड़

आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने से मची भगदड़

April 6, 2024
नियुक्ति के फर्जी दस्तावेजों को छिपाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे पूर्व प्राचार्य

नियुक्ति के फर्जी दस्तावेजों को छिपाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे पूर्व प्राचार्य

March 19, 2024
शाहगंज में एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास करने वाला निकला नाबालिग

शाहगंज में एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास करने वाला निकला नाबालिग

August 26, 2022
मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी

मंगलवार को तेज आंधी के साथ बारिश ने शहर की रफ्तार थाम दी

April 7, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • युवक की मौत का चार लाख में सौदा करना चाह रही पुलिस, आगरा पुलिस की वजह से दो बच्चियां हुईं अनाथ
  • रकाबगंज थाना पुलिस पर जुआ लूटने के दौरान युवक को छत से फेंक कर हत्या करने का आरोप, वबाल
  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.