आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को तमंचे से गोली मारने वाले आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। घटना के पीछे भाई-बहन के बीच सहेली को घर में रखने और उसे जन्मदिन की पार्टी में बुलाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
बताया गया है कि राहुल और उसकी सगी बहन बेबी के बीच किसी सहेली को घर में रखने और जन्मदिन की पार्टी में बुलाने को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राहुल ने तमंचा निकाल लिया और अपनी बहन बेबी को गोली मार दी। गोली लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ी। परिवार में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घायल बेबी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे राहुल के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उसे 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।










