• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जल्द खुलासे पर डीसीपी ने इंस्पेक्टर पवन सैनी की पीठ थपथपाई

November 5, 2026
in administration, Agra, Crime, Police

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक महिला शामिल है। इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।

एफ ब्लाक निवासी संदीप अग्रवाल की कुबेरपुर में पीवीसी के चौखट और दरवाजे बनाने की फैक्ट्री है। रविवार की रात दो बजे नकाबपोश तीन चोरों ने कोठी का जंगला काटकर प्रवेश किया था।
संदीप अग्रवाल उनकी पत्नी, ताऊ और माता-पिता के कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी थी। भूतल पर बने कमरे का ताला तोडकर चोरों ने अलमारी का लाकर साफ कर दिया था। वहां रखे 70 लाख रुपये के सोने एवं हीरे के जेवरात ले गए थे। घटना के पर्दाफाश में लगी पुलिस टीमों को कालोनी और बाइपास पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग से नकाबपोश चोरों का सुराग मिला। चोर घटना के बाद बाइपास से आटो में बैठकर वाटर वर्क्स चौराहे की ओर भागे थे। वहां से दूसरे आटो में सवार हुए थे। नकाबपोश एक चोर द्वारा अपनी साफी हटाने पर पुलिस को उसके चेहरे का फुटेज मिला। जिसके आधार पर वह आरोपितों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में सफल रही। डीसीपी सिटी रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने वीरू उर्फ शंकर और सुनील को गिरफ्तार किया है। दोनों की निशानदेही पर वीरू की पत्नी को सदर बाजार क्षेत्र के मिंटो रोड स्थित उसकी दुकान से गिरफ्तार किया गया। वीरू मध्य प्रदेश का रहने वाला है उस पर देहरादून और हरिद्वार में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। एक आरोपी फरार है जिसे पकड़ने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं। खुलासे पर डीसीपी ने इंस्पेक्टर पवन सैनी की पीठ थपथपाई है।

Previous Post

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

Next Post

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

विजिलेंस ने अवर अभियंता और निविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए दबोचा

November 2, 2026

आगरा। फतेहाबाद खंड के अंतर्गत कार्यालय विद्युत उपखंड शमसाबाद में विजिलेंस ने सोमवार को अवर अभियंता (जेई) विनेश यादव और...

Next Post
शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रान्स यमुना पुलिस पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए महिला बोली- न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगी..

ट्रान्स यमुना पुलिस पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते हुए महिला बोली- न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगी..

August 21, 2025
चारकोल के कैंटर में लेकर जा रहे थे गांजा, हुई मुठभेड़

चारकोल के कैंटर में लेकर जा रहे थे गांजा, हुई मुठभेड़

June 9, 2022
साली का मोबाइल लेकर फरार जीजा पुलिस ने पकड़ा

साली का मोबाइल लेकर फरार जीजा पुलिस ने पकड़ा

May 13, 2022
मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं और  बालिकाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं और बालिकाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

August 27, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.