• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
घर में आग लगाने के मामले में दर्ज मुकदमे में 20 नामजद, 150 से 200 अज्ञात में शामिल

घर में आग लगाने के मामले में दर्ज मुकदमे में 20 नामजद, 150 से 200 अज्ञात में शामिल

पुलिस ने शाम तक 9 लोगों की गिरफ्तारी की, विजय विक्रम सिंह को बनाया चौकी प्रभारी रुनकता

April 15, 2022
in Crime, Cultural, National, News, Politics

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक जिम संचालक और उसके भाई के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में 20 लोग नामजद किए गए हैं। वहीं 150 से 200 अज्ञात में शामिल हैं। शाम तक पुलिस ने 9 लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

सोमवार दोपहर को एक छात्रा गायब हो गई थी। परिजनों ने जिम संचालक साजिद पर उसे अगवा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।

उधर, छात्रा ने अपना वीडियो वायरल कर कहा कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ गई है। पुलिस ने छात्रा को आईएसबीटी से बरामद भी कर लिया। जिम संचालक फरार था। बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी भी कर ली है। दोनों की शादी का फोटो भी वायरल हो रहा है।

युवक के विशेष संप्रदाय का होने के कारण क्षेत्रीय लोगों के साथ संघ के कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश था। आज सुबह वे रुनकता में साजिद के घर पर पहुंचे, उसके घर में रखा सामान तोड़ दिया। पानी की टंकी भी तोड़ दी और घर में आग लगा दी। इसके बाद साजिद के भाई मुजाहिद के घर में आरोपी पहुंचे। वहां भी तोड़फोड़ की और आग लगा दी। बताया जा रहा है कि सिलेंडर में भी आग लगाई गई जिसके बाद धमाका हुआ।

दो मकानों में आग लगाने की सूचना पर मौके पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह पहुंचे। एसएसपी ने चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। एसएसआई शाहगंज विजय विक्रम सिंह को देर शाम चौकी प्रभारी रुनकता बना दिया गया है।

इधर मामले में पुलिस ने 9 लोगों की गिरफ्तारी भी कर ली है। कई आरोपी अपने घरों से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस ने मुकदमे में 20 लोगों को नामजद किया है।

इंस्पेक्टर बलवान सिंह ने बताया कि आग लगाने में रुनकता का प्रधान और उसका भाई भी शामिल था। इन दोनों की भी गिरफ्तारी कर ली गई है।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। नौ आरोपियों की शाम तक गिरफ्तारी कर ली गई है। क्षेत्र में काफी संख्या में फोर्स तैनात है।

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

इंस्पेक्टर की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में रवि सिंह, अवधेश पंडित, टीटू जैन, ह्रदयेश वर्मा, मनोज, अवतार सिंह गिल, अनुज, संजय चौबे, शिवपाल सिंह सिकरवार, नवीन सिकरवार, शैलेंद्र प्रधान, विनीत शर्मा, धीरज ठाकुर, भोज कुमार फौजी, रवि चौधरी, हरी ठाकुर, रौनक ठाकुर, राकेश जादौन, हर्ष शर्मा, अमित कुलश्रेष्ठ को नामजद कराया गया है।

Previous Post

जेलेंस्की से बात करने जल्द ही यूक्रेन जा सकते हैं जो बाइडन

Next Post

भीम नगरी का मंच गिरा, केंद्रीय मंत्री मेघवाल बाल-बाल बचे, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

Related Posts

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

April 21, 2026

आगरा। मंगलवार को मंडलायुक्त अचानक कैलाश मंदिर पर चल रहे पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए।...

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

अक्षय तृतीया पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा

April 19, 2026

आगरा। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ताजनगरी का सराफा बाजार सोने की चमक से जगमगा उठा। सोने के दाम...

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

देश की महिलाएं अपना हक लेकर रहेंगी बोलीं आगरा की मेयर

April 19, 2026

आगरा। महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन विधेयक पर सियासी घमासान के बीच आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने...

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

सिकंदरा में परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर चढ़ने वाले चार युवक गिरफ्तार

April 18, 2026

आगरा। आम्बेडकर जयंती पर आवास विकास कॉलोनी में परशुराम चौक पर जूता चप्पल पहनकर चढ़कर नीला झंडा फहराने वाले चार...

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

शाहगंज में धारदार हथियार से कुत्ते को मार डाला, बदबू से खुला राज

April 17, 2026

आगरा। आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित सिद्ध साहनी नगर में पशु क्रूरता की एक दिल दहला देने वाली घटना...

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

होटल में प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गला, चीखकर बोली हत्या कर दी

April 17, 2026

आगरा।  ग्वालियर हाईवे पर एक होटल में शुक्रवार सुबह प्रेमिका ने प्रेमी की गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने...

Next Post
भीम नगरी का मंच गिरा, केंद्रीय मंत्री मेघवाल बाल-बाल बचे, एक व्यक्ति  की मौत, कई घायल

भीम नगरी का मंच गिरा, केंद्रीय मंत्री मेघवाल बाल-बाल बचे, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ज्ञानवापी मस्जिद के तहखानों में त्रिशूल, नाग और स्वान की कलाकृतियां, भगवान की कई खंडित मूर्तियां भी मिलीं

ग्यानवापी में शिवलिंग मिलने का दावा,पूरा इलाका सील

May 16, 2022
खेरागढ़ में सर्राफा कारोबारी के यहां लाखों की चोरी

खेरागढ़ में सर्राफा कारोबारी के यहां लाखों की चोरी

March 27, 2022
विधवा की उसके प्रेमी ने की थी गला दबाकर हत्या

विधवा की उसके प्रेमी ने की थी गला दबाकर हत्या

September 28, 2022

ताजगंज में लेखपाल और उनकी पत्नी से मारपीट, कार में तोड़फोड़

January 9, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सड़क दुर्घटना में जनहानि होने की दशा में लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित करने के मंडलायुक्त ने दिए कड़े निर्देश
  • कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त
  • पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम
  • दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.