• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
शर्मनाक: आज की तृतीय पाली का केमिस्ट्री का पेपर भी लीक

शर्मनाक: आज की तृतीय पाली का केमिस्ट्री का पेपर भी लीक

आगरा कॉलेज में पकड़े 5 छात्र-छात्राओं ने पूछताछ में किया खुलासा

May 14, 2022
in Agra, Crime, Education, News

आगरा। आज तृतीय पाली में बीएससी सेकंड ईयर केमिस्ट्री का पेपर था। यह पेपर 1 घंटे पहले ही लीक हो गया था। छात्रों के मोबाइल पर उन्हें यह मिल गया था। आज आगरा कॉलेज द्वारा पकड़े गए 5 छात्र-छात्राओं ने इस बात का खुलासा किया है। आगरा कॉलेज की वजह से आज भी इस बात का खुलासा हुआ है कि लगातार पेपर लीक हो रहा है। इधर विश्वविद्यालय प्रशासन पेपर लीक मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं कर पा रहा। 

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं इस बार मजाक बनकर रह गई हैं। 11 मई को आगरा कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने द्वितीय पाली शुरू होने से पहले कई छात्र-छात्राओं के मोबाइल फोन में पेपर पकड़ा था। वे बाहर बैठकर पेपर सॉल्व कर रहे थे। कॉलेज ने पुलिस को सूचना दी। मामले में प्राचार्य की ओर से एफआईआर भी कराई गई है। प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला और एक प्रोफेसर की ओर से 9 और 10 मई को भी पेपर लीक होने की परीक्षा नियंत्रक को जानकारी दी गई  थी लेकिन परीक्षा नियंत्रक ने कोई कार्यवाही नहीं की। 11 मई को मामला सुर्खियों में आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन को पेपर निरस्त करना पड़ा। विशेष सूत्रों की मानें तो 10 मई को डीएस कॉलेज अलीगढ़ से भी पेपर लीक होने की सूचना मिली थी उस पर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। 

पेपर लीक ना हो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक कोई कड़ा इंतजाम नहीं किया है। इसके चलते आज भी तृतीय पाली का पेपर लीक हो गया। आगरा कॉलेज में आज तृतीय पाली में कक्ष संख्या 94 में एक छात्रा ने पेपर सॉल्व करने के बाद उसे फेंक दिया था। शिक्षकों को उस पर शक हुआ, उन्होंने उसकी ओएमआर देखी तो सभी प्रश्नों के उत्तर सही थे। छात्रा घर से एक चिट लेकर आई थी, जिस पर प्रश्नों के उत्तर लिखे हुए थे। कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को जानकारी दी। पुलिस को कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि चार छात्राओं और एक छात्र के पास एक घंटे पहले पेपर पहुंच गया था।

 आज तृतीय पाली का पेपर भी लीक हो जाने से कहीं ना कहीं विश्वविद्यालय से उसके तार जुड़े हुए हैं। विश्वविद्यालय से आखिर कौन पेपर लीक कर रहा है। इस बात की जांच अभी तक विश्वविद्यालय द्वारा बनाई गई कमेटी भी नहीं कर पाई है। कॉलेजों द्वारा इस बार नकल भी जमकर कराई जा रही है। आज तृतीय पाली में फिर से हुए पेपर लीक के मामले में विद्यार्थी परिषद थोड़ी देर में हंगामा करने की तैयारी कर रहा है।

आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ला ने बताया कि आज एक छात्रा के मोबाइल पर केमिस्ट्री का पेपर मिला है। पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी गई है। पेपर 2:12 पर उसके मोबाइल पर आ गया था। कल रात में भी मोबाइल पर कुछ मैसेज आए हैं लेकिन वह डिलीट किए गए हैं। आशंका है कल रात भी तो पेपर नहीं आ गया था।

Previous Post

ज्ञानवापी मस्जिद के तहखानों में त्रिशूल, नाग और स्वान की कलाकृतियां, भगवान की कई खंडित मूर्तियां भी मिलीं

Next Post

पेपर लीक मामला: परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर हंगामा

Related Posts

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी

April 30, 2026

आगरा। स्पेशल कोर्ट एमपी-एमएलए में भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े किसानों के अपमान और कथित राजद्रोह...

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय

April 30, 2026

आगरा। न्यू आगरा थाने में खड़ा विशाल वृक्ष कटवाने का मामला सुप्रीम कोर्ट व एनजीटी में पहुंच गया है। यह...

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

कालिंदी विहार में सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना लाखों रुपए की नगदी और जेवर चोरी

April 29, 2026

आगरा। आगरा के ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। कालिंदी विहार इलाके में...

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

डीपीएस में झगड़ने वाले दो नाबालिगों की पहचान उजागर होने का मामला बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंचा

April 29, 2026

आगरा। शास्त्रीपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में कक्षा दस के दो नाबालिग छात्रों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर...

Next Post
पेपर लीक मामला: परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर हंगामा

पेपर लीक मामला: परीक्षा नियंत्रक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर हंगामा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नगर निगम ताजगंज में 70 साल पुराने नाले का कराएगा जीर्णोद्धार

नगर निगम ताजगंज में 70 साल पुराने नाले का कराएगा जीर्णोद्धार

November 6, 2024
खुशी दुबे के डांस वीडियो की जांच शुरू, डीआईजी जेल का रुख सख्त

खुशी दुबे के डांस वीडियो की जांच शुरू, डीआईजी जेल का रुख सख्त

April 21, 2022
एडीए वीसी ने इनर रिंग रोड पर प्रगतिमान टोल प्लाजा के निर्माण का किया निरीक्षण

एडीए वीसी ने इनर रिंग रोड पर प्रगतिमान टोल प्लाजा के निर्माण का किया निरीक्षण

February 1, 2025
विश्वविद्यालय में पानी की टंकी पर चढ़े कई छात्र

विश्वविद्यालय में पानी की टंकी पर चढ़े कई छात्र

January 27, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े
  • आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध
  • कंगना रनौत के वकील को न्यायालय के तीखे सवालों के बीच बार-बार मांगनी पड़ी माफी
  • दरोगा योगेश नागर के पांच महीने में चार थाने बदले, पेड़ कटवाने के मामले में कार्रवाई की जगह फिर से थानाध्यक्ष के रूप में तबादला विभाग में चर्चा का विषय
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.