आगरा। आज सुबह जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में एक कार चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले 4 लोगों को रौंद दिया। इनमें से एक डीजे संचालक की मौत हो गई है। आरोपी कार चालक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बिचपुरी रोड पर सुबह के समय कुछ लोग टहलने के लिए निकले हुए थे। तभी पीछे की तरफ से एक कार तेज गति में आई और अमरपुरा निवासी पप्पू, कैलाशी, सचिन और शंकरलाल को रौंद दिया। पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। मृतक पप्पू डीजे संचालक था, उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इधर कार चालक को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि मामले में मृतक पप्पू के भाई मुकेश ने कार चालक के खिलाफ तहरीर दी है।











