• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
नियुक्ति के फर्जी दस्तावेजों को छिपाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे पूर्व प्राचार्य

नियुक्ति के फर्जी दस्तावेजों को छिपाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे पूर्व प्राचार्य

मंगलवार को वर्तमान कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने की पत्रकार वार्ता

March 19, 2024
in Agra, Education, News

आगरा। आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य और वर्तमान प्राचार्य लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लग रहे हैं। मंगलवार को वर्तमान कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने कहा कि निलंबित प्राचार्य प्रो. अनुराग शुक्ला अपनी अक्षमता, गंभीर वित्तीय अनियमिताओं और अपनी नियुक्ति के फर्जी दस्तावेजों को छिपाने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

शासन के आदेश पर पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर अनुराग शुक्ला निलंबित हुए हैं। इस आदेश के खिलाफ वह हाईकोर्ट गए। हाईकोर्ट ने आदेश को स्ट कर दिया गया है। बीते दिनों उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और प्राचार्य प्रोफेसर गौतम से अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा भी बताया है। इधर मंगलवार को प्राचार्य गौतम ने अपना पक्ष रखने के लिए पत्रकार वार्ता की। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गलत कूटरचित दस्तावेज के आधार पर या झूठे तथ्य प्रस्तुत कर नियुक्ति पाता है तो यह आपराधिक कृत्य है। शासन को यह अधिकार है कि सक्षम एजेंसियों से उसकी जांच कराये और गलत पाए जाने पर शासन निलंबन सहित उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमें की करवाई भी कर सकता है।
उन्होंने कहा कि शासन की उच्च स्तरीय समिति ने प्रो. अनुराग शुक्ल से प्राचार्य पद के लिए आवश्यक उनकी शैक्षणिक अर्हताओं और संलग्न दस्तावेज़ों के सत्यापन एवं प्रमाणीकरण को साक्ष्य मांगे थे जिसे प्रो. अनुराग शुक्ल नहीं प्रस्तुत कर पाये थे।
शासन के आदेश में विश्वविद्यालय अधिनियम के प्रावधान जिसमें यह व्यवस्था है कि निलंबित प्राचार्य के स्थान पर पहले तीन माह तक कॉलेज के शिक्षकों में किसी भी प्रतिस्थानी को प्राचार्य का प्रभार दिया जा सकता है। मुझे कार्यवाहक प्राचार्य का प्रभार दिया गया है।
प्रो. गौतम ने कहा कि निलंबन के बाद प्रो. अनुराग शुक्ल ने ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्तिगत दुर्भावना एवं द्वेष के कारण उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगाए और उन्होंने न केवल प्राचार्य के रूप में सेवा नियमावली का उल्लंघन किया है बल्कि शासकीय पदधारक मंत्री की अवमानना का कार्य किया है। 

Previous Post

एक तरफा प्यार में निराश व्यक्ति ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर बनाया था बम

Next Post

पुलिस ने छह घंटे में लूट की वारदात का किया खुलासा

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
पुलिस ने छह घंटे में लूट की वारदात का किया खुलासा

पुलिस ने छह घंटे में लूट की वारदात का किया खुलासा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

कमला नगर पुलिस ने 15 घरों में चोरी होने से बचाई

कमला नगर पुलिस ने 15 घरों में चोरी होने से बचाई

December 19, 2024
सस्ती ज्वेलरी दिलवाने और बेचने के नाम पर ठगी करने वाला ठग पकड़ा

सस्ती ज्वेलरी दिलवाने और बेचने के नाम पर ठगी करने वाला ठग पकड़ा

June 17, 2022
आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से बाबुल सुप्रियो टीएमसी के प्रत्याशी

आसनसोल लोकसभा सीट से शत्रुघ्न सिन्हा, बालीगंज विधानसभा क्षेत्र से बाबुल सुप्रियो टीएमसी के प्रत्याशी

March 13, 2022
गर्लफ्रेंड और कॉलगर्ल के साथ जापान गए थे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

गर्लफ्रेंड और कॉलगर्ल के साथ जापान गए थे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

April 22, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.