आगरा। खंदौली में बदमाशों ने एक ट्रांसपोर्टर की गर्दन पर चाकू रखकर 80 हजार लूट लिए। लूट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
घटना शुक्रवार रात 12:00 बजे की है। सेमरा गांव निवासी अजय चौहान ट्रांसपोर्ट नगर में कारोबारी हैं। वह मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे। सेमरा गांव से पहले बाइक सवार 6 बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद चाकू उनकी गर्दन पर रखकर उनसे 80 हजार लूट लिए। एक बदमाश ने तमंचे से उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। दहशत में आए ट्रांसपोर्टर ने शोर मचा दिया, जिसके बाद आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख बदमाश भाग गए।











