आगरा। शास्त्रीपुरम में स्थानीय श्रीकृष्ण लोक अपार्टमेंट्स के निवासियों ने पहलगाम में किए गए आंतंकी हमले के विरोध में अपने गुस्से का इजहार करते हुए विशाल कैंडल मार्च निकाला
सोसायटी स्थित मंदिर पर बड़ी संख्या में आरती के पश्चात आंतंकी हमले में जान गंवाने वाले बलिदानियों के प्रति दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद रोष व्यक्त करते हुए कैंडिल मार्च निकालकर सरकार से आतंकियों को कड़ा सबक सिखाने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के इस कैंडिल मार्च एवं श्रद्धांजलि सभा में श्री कृष्ण लोक रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसायटी के समस्त पदाधिकारी, सदस्य, महिलाएं एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासी उपस्थित रहे।











