आगरा। बुधवार रात मनसुखपुरा क्षेत्र के गांव में चंबल नदी से निकलकर एक मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में घुस गया और गांव में एक मकान के गेट पर आकर बैठ गया। खेत पर जाते समय दहलीज पर मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़कर चंबल नदी में छोड़ दिया है।
गांव नांदकापुरा निवासी रामवीर के मकान पर देर रात मगरमच्छ आ गया। सुबह खेत को जाते समय रामवीर को मकान की गेट पर मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को देख परिजनों के होश उड़ गए परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस में वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने गांव में मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। रेस्क्यू कर उसे पकड़ कर चंबल नदी में छोड़ दिया गया है।
वनविभाग की टीम द्वारा गांव में मगरमच्छ को पकड़ कर चंबल नदी में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इससे पूर्व भी चंबल नदी से निकलकर कई गांव में मगरमच्छ घर के अंदर गांव में घुस चुके है और उन्हें वन विभाग की टीम पकड़कर चंबल नदी में छोड़ चुकी है











