• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
करीबी रिश्तेदार ने ही परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर महीनों तक घर से लाखों की चोरी की

करीबी रिश्तेदार ने ही परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर महीनों तक घर से लाखों की चोरी की

ट्रांस यमुना पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल

May 17, 2026
in Agra, Crime

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक करीबी रिश्तेदार ने ही परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर महीनों तक घर से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी करता रहा। आरोपी इतना शातिर था कि उसने अलमारी की असली चाबी गायब होने के बाद उसकी तीन डुप्लीकेट चाबियां बनवा लीं और मौका मिलते ही चोरी की वारदात को अंजाम देता रहा।

ट्रांस यमुना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोनू गौतम को 80 फीटा रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर, नकदी और गिरवी रखे गए आभूषण भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी मोनू गौतम परिवार का करीबी रिश्तेदार है और घर में उसका आना-जाना था। परिवार के लोग उस पर इतना भरोसा करते थे कि घर बंद कर बाहर जाने के दौरान भी उसे जानकारी रहती थी। इसी भरोसे का फायदा उठाकर उसने चोरी की पूरी साजिश रची। बताया गया है कि कुछ समय पहले अलमारी की असली चाबी गायब हो गई थी। इसके बाद आरोपी ने चुपचाप उसकी तीन डुप्लीकेट चाबियां बनवा लीं। जब भी घर खाली मिलता, वह अलमारी खोलकर थोड़े-थोड़े गहने और नकदी निकाल लेता था, ताकि किसी को तुरंत शक न हो। परिवार को लंबे समय तक चोरी की भनक तक नहीं लगी। धीरे-धीरे जेवर कम होने पर शक गहराया तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और आखिरकार उसे 80 फीटा रोड से दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी के जेवर गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने की तैयारी में था। पुलिस ने आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखी गई सोने की चेन और अंगूठी भी बरामद कर ली है। 

Previous Post

पालीवाल पार्क में युवक की हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचल दिया

Next Post

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

Related Posts

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

Next Post
आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

आगरा में भीषण गर्मी के चलते 19 मई को नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूल बंद

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

December 8, 2025
सिपाही का शराब पीते हुए हुआ वीडियो वायरल

सिपाही का शराब पीते हुए हुआ वीडियो वायरल

September 8, 2022
आगरा-जयपुर हाईवे पर पलटी बस, 6 लोग हुए घायल

आगरा-जयपुर हाईवे पर पलटी बस, 6 लोग हुए घायल

July 29, 2022
तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

तीसरी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म, हालत गंभीर

May 6, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए
  • ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.