• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
दो पुलिस वाले आए और मादक पदार्थ स्कूटी में रखने लगे, शोर मचाने पर भाग गए

दो पुलिस वाले आए और मादक पदार्थ स्कूटी में रखने लगे, शोर मचाने पर भाग गए

जिसकी गाड़ी में रखने आए थे पूर्व में उससे दरोगा ने 20 हजार रिश्वत में लिए थे, हुआ था निलंबित

April 27, 2024
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। शनिवार को एक व्यक्ति ने पुलिस कमिश्नर और एडिशनल पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की है कि दो सिपाही उनके स्कूटर की डिग्गी में मादक पदार्थ रखने आए थे। युवक ने शोर मचा दिया। उसी समय उसकी पत्नी आ गई। भीड़ भी एकत्रित हो गई। वीडियो बनने लगा। यह देख दोनों सिपाही वहां से भाग गए। पीड़ित से पूर्व में एक दरोगा ने 20 हजार वसूले थे जिस पर दरोगा निलंबित भी हुआ था और मुखबिर जेल गया था। 

सौंठ की मंडी निवासी जमील ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है कि वह जूता कारखाना चलाता है। पड़ोस में रहने वाले हाजी भोलू से रंजिश चल रही है। हाजी भोलू का पुलिस के साथ उठना-बैठना रहता है। वर्ष 2023 में साजिश के तहत सिकंदरा की पदम प्राइड चौकी की पुलिस ने उसे उठा लिया था। उसे वारंटी बताया था। जबकि वारंट किसी और का था। उसके साथ चौकी में मारपीट हुई थी। शिकायत पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज पदम प्राइड देववृत्त पांडेय का निलंबन हुआ था। उसकी शिकायत पर हाजी भोलू के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे जेल भेजा था।
24 अप्रैल रात करीब साढ़े आठ बजे दो सिपाहियों ने कैलाशपुरी मार्ग पर मानसिक आयोग्यशाला के पास उसे रोक लिया। उसके स्कूटर की डिग्गी खोलकर उसमें अवैध वस्तु रखने लगे। यह देख उसने शोर मचा दिया। सड़क पर भीड़ जमा हो गई। उसकी पत्नी भी मौके पर आ गई। उसने सिपाहियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। सिपाही उसे जबरन टीपी नगर चौकी पर ले जाना चाहते थे। सिपाहियों ने फोन पर उसकी किसी दरोगा से बात भी कराई। दरोगा ने उसे धमकाया। उसने पता किया तो जानकारी हुई कि दोनों सिपाही टीपी नगर चौकी पर तैनात ही नहीं है। उसे आशंका है कि उसके खिलाफ एक बार फिर पुलिस से मिलीभगत करके साजिश रची जा रही है। इस मामले में जांच कराई जाए। पीड़ित के पास घटना के समय का वीडियो भी है। दो सिपाही उसमें दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पूर्व की घटना क्या थी

जमील चार जनवरी को अपने मकान आवास विकास सेक्टर 16 पर थे। तभी पदम प्राइड चौकी इंचार्ज देवव्रत पांडे उनके घर पर आ गए और उन्हें जबरन पकड़कर चौकी ले गए। यहां उनके साथ जमकर मारपीट की गई। बोले कि मेरे पास तुम्हारा वारंट है। जमील ने कहा कि साहब मेरे खिलाफ तो आज तक मुकदमा ही दर्ज नहीं हुआ तो वारंट कहां से आया। शायद आपको गलत फहमी हो गई है। आपको कोई और पकड़ना था आपने मुझे पकड़ लिया है। दरोगा ने कहा कि नहीं मैंने सही आदमी पकड़ा है। अगर 50 हजार दे देगा तो तुझे छोड़ दूंगा। जमील ने अपने परिवारीजनों को फोन कर पैसे मंगाए। परिवारीजन 20 हजार लेकर पहुंच गए, जिसके बाद दरोगा ने पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। जमील का आरोप था कि मुखबिर ने भी पैसे खाए थे। बाद में पुलिस कमिश्नर ने मुखबिर को जेल भिजवाया था।

पीड़ित की पत्नी और भीड़ के एकत्रित होने के बाद भागते हुए पुलिसकर्मी।
Previous Post

प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार पर एक और मुकदमा दर्ज

Next Post

शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में जिंदा जल गया व्यक्ति

Related Posts

गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई

July 13, 2026

आगरा। आगरा के बहुचर्चित चार वर्षीय गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी शोएब को 10...

छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला

छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला

July 13, 2026

आगरा। मंटोला के सुभाष बाजार में कपड़ों की दो मंजिला दुकान के भूमिगत नाले में समा जाने से हुए भीषण...

रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप

रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप

July 12, 2026

आगरा। राधा नगर में एक मैकेनिक का शव उनके घर के बाहर मिला। उनके पैर पर चोट के निशान थे।...

आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा

आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा

July 12, 2026

आगरा। रविवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म संख्या एक पर डिप्टी स्टेशन मास्टर (डीएसएम) को आरपीएफ ने पीटा। स्टेशन पर...

रात में ही नगर निगम ने गिरा दी बुद्धा पार्क की दीवार

रात में ही नगर निगम ने गिरा दी बुद्धा पार्क की दीवार

July 11, 2026

आगरा। करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे बुद्धा पार्क की दीवार दो दिन की बारिश में ही जवाब दे...

आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या

आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या

July 11, 2026

आगरा। आंध्रप्रदेश से आगरा ट्रक लेकर आए चालक की हत्या कर दी गई। हत्यारोपी चालक के साथ आया क्लीनर ही...

Next Post
शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में जिंदा जल गया व्यक्ति

शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग में जिंदा जल गया व्यक्ति

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार और कमीशन की पीएम, सीएम व राजभवन में शिकायत करना अधिवक्ता को पड़ा भारी, किए कार्यविरत

June 7, 2025
महिला ने साली कहने का विरोध किया तो कर डाला चीर हरण

महिला ने साली कहने का विरोध किया तो कर डाला चीर हरण

September 9, 2023
एसटीएफ ने कई साल से फर्जी मार्कशीट बनाकर मोटा पैसा कमाने वाला खिलाड़ी पकड़ा

एसटीएफ ने कई साल से फर्जी मार्कशीट बनाकर मोटा पैसा कमाने वाला खिलाड़ी पकड़ा

March 20, 2025
न्यू आगरा से डौकी तक बहते हुए पहुंचा युवक का शव

न्यू आगरा से डौकी तक बहते हुए पहुंचा युवक का शव

August 2, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • गोल्डी अपहरण कांड में अदालत ने आरोपी शोएब को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई
  • छह दिन बाद लापता महिला गंगा देवी का शव नाले में जमा कीचड़ से मिला
  • रुपयों के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों का पड़ोसी पर हत्या का आरोप
  • आगरा कैंट स्टेशन पर आरपीएफ ने डीएसएम को पीटा उसके बाद प्लेटफॉर्म पर घसीटा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.