• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सिकंदरा थाने के दो दरोगाओं ने ट्रक छोड़ने के नाम पर ली 20 हजार की रिश्वत

सिकंदरा थाने के दो दरोगाओं ने ट्रक छोड़ने के नाम पर ली 20 हजार की रिश्वत

40 हजार मांगे थे रिश्वत में, ट्रक मालिक ने की पुलिस कमिश्नर से शिकायत

June 22, 2023
in Agra, Corruption, Police

आगरा। सिकंदरा थाने के दरोगाओं ने ट्रक छोड़ने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत ले ली। मामले में पुलिस कमिश्नर से शिकायत हुई है। पुलिस कमिश्नर के द्वारा डीसीपी लाइन से मामले की जांच कराई जा रही है। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी पुलिस कमिश्नर को सौंप दी है। संभावना है कि सिकंदरा थाने के दो दरोगाओं और एक कांस्टेबल पर निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।

आईपीएस प्रभाकर चौधरी के जाने के बाद आगरा में पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस कमिश्नर खुद क्राइम मीटिंग में यह कह चुके हैं कि उनके संज्ञान में आ रहा है कि आईपीएस प्रभाकर चौधरी के जाने के बाद भ्रष्टाचार की शिकायतें बढ़ रही हैं। अगर उन तक मामला पहुंचा तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी पुलिस कर्मी अपनी कार्यशैली नहीं सुधार रहे हैं। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर के सामने ताजगंज के रहने वाले ऋषभ परमार पेश हुए थे। उन्होंने बताया कि उनका ट्रक खराब होने पर चालक धर्मवीर उसे सही कराने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर ले गया था। वहां दुकान बंद होने के चलते ट्रक सही नहीं हो पाया। इसके बाद उन्होंने चालक से बोदला सिकंदरा रोड से बिचपुरी आने के लिए  कहा।  सिकंदरा में चेकिंग के दौरान तीन दरोगा और एक कॉन्स्टेबल ने ट्रक को रोक लिया। चालक से कागज मांगे। कागज दिखाने पर वह उन्हें फर्जी बताने लगे। इसके बाद वह ट्रक लेकर चल दिए। चालक ने मालिक को फोन कर जानकारी दी। ऋषभ  मौके पर पहुंच गए। ट्रक छोड़ने के नाम पर पुलिसकर्मियों ने ऋषभ से 40 हजार की रिश्वत मांगी। कहा कि पैसे दे दो नहीं तो ट्रक नहीं छोड़ेंगे। ऋषभ ने एक परिचित को फोन किया। पुलिस कर्मियों को ऋषभ ने 20 हजार रुपये दिए। इसके बाद उन्होंने ट्रक छोड़ दिया। सिकंदरा थाने के दो दरोगा और एक कांस्टेबल पर गाज गिरने की संभावनाएं हैं। ताजगंज थाने का एक दरोगा भी वहां मौजूद था। वह क्या कर रहा था। इस बात की भी जांच की जा रही है। पूर्व में सिकंदरा थाने का ही एक दरोगा रिश्वत लेने के मामले में निलंबित हो चुका है। सिकंदरा थाने का भ्रष्टाचार देखकर कई अधिकारी भी परेशान हैं। इधर कुछ दिनों पूर्व सदर में भी फायरिंग के आरोपी पैसे लेकर छोड़ दिए गए थे।

Previous Post

आगरा में 40 किलोमीटर के दायरे में किसानों का प्रदर्शन

Next Post

10 लाख नहीं देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

Related Posts

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार

September 22, 2026

आगरा।  कागारौल थाना क्षेत्र के नगला परमाल गांव में सोमवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर...

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर

September 22, 2026

आगरा। कानपुर हाईवे पर झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस...

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

Next Post
10 लाख नहीं देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

10 लाख नहीं देने पर पत्नी को दिया तीन तलाक

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने सबसे ज्यादा राजस्व संबंधी शिकायतें आईं

समाधान दिवस में जिलाधिकारी के सामने सबसे ज्यादा राजस्व संबंधी शिकायतें आईं

September 21, 2024
दुकानदारों द्वारा किताबों की मनमानी कीमत न वसूली जाए: डीएम

दुकानदारों द्वारा किताबों की मनमानी कीमत न वसूली जाए: डीएम

April 4, 2025
डिप्टी सीएम ने एसएन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

डिप्टी सीएम ने एसएन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

May 14, 2022
ट्रांसफर होकर गए साहब के साथ ही चला गया सिपाही, अधिकारियों के बीच में खलबली

ट्रांसफर होकर गए साहब के साथ ही चला गया सिपाही, अधिकारियों के बीच में खलबली

June 28, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में चोरों ने एक ही रात दो घरों में की चोरी, एक करोड़ के जेवर-नकदी किए पार
  • झरना नाला के जंगल में हत्या करके फेंकी गई युवती के मामले में 12 गाड़ियां पुलिस के रडार पर
  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.