आगरा। ताजमहल देखने आईं आंध्र प्रदेश के कोठा वारी स्ट्रीट गुड़ीवाड़ा की एक महिला की शनिवार को हालत बिगड़ गई। पर्यटन पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज में भिजवाया। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आंध्र प्रदेश की कृष्णा लिंगाला पुण्यवथी पत्नी वेंकेटेश्वरा राव शनिवार को ताजमहल देखने के लिए आईं थीं। शिल्पग्राम में वह अचानक बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पर्यटन पुलिस उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार को ले गई। चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।











