आगरा। रविवार दोपहर जगदीशपुरा में एक घर में भीषण आग लग गई। आग में घर का सारा सामान जल कर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत के बाद आगू पर काबू पाया।
खतैना से प्रतापनगर जाने वाली सड़क पर एल-44 डबल स्टोरी मकान में महेंद्र सपरा का परिवार रहता है। घर में 70 साल की बुजुर्ग महिला पदमा थीं। बेटा रॉकी घर के बाहर था। बहू और बच्चे थोड़ी देर पहले ही बाजार निकले थे। पदमा ने किचन में धुआं उठता देखा। वह घर से बाहर किसी को बुलाने के लिए निकली, इतने में ही पूरे घर में आग धधक उठी। वहां से गुजर रहे लोगों ने आसपास के लोगों के साथ एमसीबी को डाउन किया। पत्थर मारकर घर के शीशे तोड़े जिससे धुआं बाहर निकले। शीशे तोड़ते ही आग ने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। लोगों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सूचना दी, जिसके बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।










