• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कई राज्यों की पुलिस को नाच नचाने वाले शातिर चोर हरीपर्वत पुलिस ने दबोचे

कई राज्यों की पुलिस को नाच नचाने वाले शातिर चोर हरीपर्वत पुलिस ने दबोचे

चोरी करने से पहले मोबाइल कर लेते थे बंद, कार भी दूर खड़ी कर आते थे

March 27, 2023
in Agra, Crime, Police

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस ने पांच शातिर चोर गिरफ्तार किए हैं। यह वह चोर हैं जो कई राज्यों की पुलिस की नाक में दम किए हुए थे। सभी के ऊपर पूर्व में कई मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। शातिर चोरों को पकड़ने पर डीसीपी सिटी ने इंस्पेक्टर हरीपर्वत की पीठ थपथपाई है।

20 फरवरी को हरीपर्वत में रहने वाला एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ बोदला गया था।   जब वह लौटकर आया तो घर में से आभूषण और नकदी चोरी हो चुके थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों का सुराग लगाने के प्रयास शुरू कर दिए। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार को रविवार रात सूचना मिली कि कुछ चोर क्षेत्र में आए हुए हैं। इंस्पेक्टर ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। चोरों ने अपने नाम उमराव, नसीब, हनुमान, सूरज और सोनू बताए। वह राजस्थान और दिल्ली के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि पूर्व में वह कई राज्यों में बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, जिस घर में चोरी करने जाते हैं उससे कई किलोमीटर पहले अपनी कार खड़ी करते हैं। वहां से कोई रिक्शा या ऑटो कर चोरी करने वाले मकान तक पहुंचते हैं। इसके साथ ही वे अपना मोबाइल भी बंद रखते हैं। इंस्पेक्टर हरी पर्वत ने बताया कि उमराव के ऊपर 15, हनुमान के ऊपर 22 मुकदमा दर्ज हो चुके हैं। चोरों के पास से करीब डेढ़ लाख रुपए और कई आभूषण भी बरामद किए गए हैं। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार, एसआई मोहित सिंह, राजकुमार बालियान, ज्ञानेंद्र सिंह, अंकुर मलिक, निशामक त्यागी आदि शामिल रहे।

Previous Post

एत्मादपुर में आठ लाख की लूट, मची खलबली

Next Post

सपा नेता जुगेंद्र यादव का नीलकंठ होटल कुर्क

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
सपा नेता जुगेंद्र यादव का नीलकंठ होटल कुर्क

सपा नेता जुगेंद्र यादव का नीलकंठ होटल कुर्क

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा की मेयर सीट फिर से SC महिला के खाते में

आगरा की मेयर सीट फिर से SC महिला के खाते में

March 30, 2023
बच्चे का एक्सीडेंट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, पीड़ित बोले एकता चौकी पर जाकर करेंगे आत्महत्या

बच्चे का एक्सीडेंट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस, पीड़ित बोले एकता चौकी पर जाकर करेंगे आत्महत्या

March 25, 2025
एत्मादपुर हाईवे पर ट्रक ने स्कूटी पर जा रहे भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत

एत्मादपुर हाईवे पर ट्रक ने स्कूटी पर जा रहे भाई-बहन को रौंदा, बहन की मौत

May 22, 2023
ऑपरेशन यमुना पार में एक और अपराधी के पैर में लगी गोली

ऑपरेशन यमुना पार में एक और अपराधी के पैर में लगी गोली

January 30, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.